Skip to content
ताज़ा खबर
खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिठाई और खाद्य पदार्थों के नमूने लिए, जांच के लिए भोपाल भेजेदीपावली पर्व को लेकर अधिकारियों ने पटाखा बाजारों का किया निरीक्षणधनतेरस के अवसर पर “स्वामित्व योजना” के तहत आवासीय अधिकारों के पंजीकृत कराएकृषि आदान विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण, बीज गुणवत्ता जांच के लिए नमूने लिएखंडवा, हरसूद एवं खालवा में खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गएगुम इंसान, गुम बालक/बालिका एवं महिला अपराधोंलोकतंत्र की मजबूती में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण – केंद्रीय राज्य मंत्री उइकेयुवा सृजन जन संवाद मे विद्यार्थियों ने किया थाना कोतवाली एवं पुलिस कंट्रोल रूम हरदा का भ्रमणस्वामी विवेकानंद शासकीय महाविद्यालय में आयोजित हुआ “जन सुरक्षा – युवा सृजन संवाद” कार्यक्रममुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत रहटगांव में शिविर आयोजित
8 Nov 2026 हरदा 18°C

ताज़ा ख़बरें हरदा से

Sunday, 8 November 2026
खंडवा

15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर स्कूलों के विद्यार्थियों को विशेष भोज कार्यक्रम आयोजित होगा विद्यार्थियों को मिलेंगे खीर, पुड़ी, सब्जी, हलुआ व लड्डू जैसे व्यंजन स्कूलों एवं आंगनवाड़ी में मिलेंगे

2 min read
Text Size:

पावनसिटी समाचार पत्र खंडवा– स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आगामी 15 अगस्त को खंडवा जिले के सभी सरकारी स्कूलों में प्रधानमंत्री पोषण शक्ति निर्माण कार्यक्रम के तहत विद्यार्थियों को विशेष भोज दिया जाएगा।

इसके तहत स्कूलों में सब्जी, पुड़ी, खीर, हलवा और लड्डू जैसे व्यंजन विद्यार्थियों को परोसे जाएंगे। जिला पंचायत के सीईओ डॉक्टर नागार्जुन बी. गौडा ने बताया कि सभी स्कूलों के शिक्षकों को निर्देश दिए हैं कि भोजन परोसने से पहले उसकी गुणवत्ता का परीक्षण अवश्य कर लें।

उन्होंने बताया कि स्कूलों में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर विद्यार्थियों को दिए जाने वाले विशेष भोज के निरीक्षण के लिए जिला स्तरीय अधिकारियों की ड्यूटी लगा दी गई है। ये अधिकारी संबंधित स्कूलों में जाकर विशेष भोज की व्यवस्थाएं देखेंगे ।
जारी आदेश अनुसार मुख्य चिकित्सा अधिकारी को प्राथमिक शाला चंपानगर, जिला पंजीयक खंडवा को शासकीय विद्यालय केहलारी, जिला आपूर्ति अधिकारी को शासकीय विद्यालय टेमी खुर्द, ग्रामीण यांत्रिकी सेवा के कार्यपालन यंत्री को प्राथमिक शाला जमुनिया, हाउसिंग बोर्ड के कार्यपालन यंत्री को सेमरी रैयत के माध्यमिक एवं प्राथमिक विद्यालय, लोक निर्माण विभाग के कार्यपालन यंत्री को पलानी रैयत ग्राम के प्राथमिक एवं माध्यमिक विद्यालय के निरीक्षण का दायित्व सोपा गया है।
इसी तरह लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के कार्यपालन यंत्री को ग्राम शाहपुरा, उपसंचालक पशु चिकित्सा को ग्राम बिल्लोद के प्राथमिक एवं माध्यमिक विद्यालय, सामाजिक न्याय विभाग के उपसंचालक को शिवपुरी एवं रिछफ़ल का प्राथमिक विद्यालय, उद्यानिकी विभाग के उपसंचालक को ग्राम हेडई के प्राथमिक एवं माध्यमिक विद्यालय, उप संचालक कृषि को खेडी की माध्यमिक शाला, लेबर ऑफिसर को प्राथमिक विद्यालय शिवपुरी, महाप्रबंधक जिला उद्योग केंद्र को प्राथमिक शाला खिड़की, जिला योजना अधिकारी को ग्राम पिपलिया तहर की प्राथमिक एवं माध्यमिक शाला, उपायुक्त सहकारिता को ग्राम पंचायत राजोरा में स्थित प्राथमिक एवं माध्यमिक विद्यालय, जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास को ग्राम पंचायत हेमगिर की प्राथमिक शाला, सहायक संचालक मत्स्य उद्योग को टीटिया जोशी की प्राथमिक एवं माध्यमिक विद्यालय, खनिज अधिकारी को ग्राम साबखेड़ा का प्राथमिक एवं माध्यमिक विद्यालय निरीक्षण करने का दायित्व सोपा गया है ।
इसी तरह जिला आबकारी अधिकारी को ग्राम पंचायत नागचुन के प्राथमिक एवं माध्यमिक विद्यालय, जनपद पंचायत हरसूद के सीईओ को सेल्दामाल, किल्लौद के सीईओ को गरबेडी, खंडवा के सीईओ जनपद को ग्राम पलकना, पुनासा के सीईओ को मोहद, पंधाना के सीईओ को खिराला, छैगांव माखन के सीईओ को वरुड तथा खालवा के सीईओ को प्राथमिक एवं माध्यमिक विद्यालय खालवा के निरीक्षण का दायित्व सोपा गया है।

What do you think?