Skip to content
ताज़ा खबर
खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिठाई और खाद्य पदार्थों के नमूने लिए, जांच के लिए भोपाल भेजेदीपावली पर्व को लेकर अधिकारियों ने पटाखा बाजारों का किया निरीक्षणधनतेरस के अवसर पर “स्वामित्व योजना” के तहत आवासीय अधिकारों के पंजीकृत कराएकृषि आदान विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण, बीज गुणवत्ता जांच के लिए नमूने लिएखंडवा, हरसूद एवं खालवा में खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गएगुम इंसान, गुम बालक/बालिका एवं महिला अपराधोंलोकतंत्र की मजबूती में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण – केंद्रीय राज्य मंत्री उइकेयुवा सृजन जन संवाद मे विद्यार्थियों ने किया थाना कोतवाली एवं पुलिस कंट्रोल रूम हरदा का भ्रमणस्वामी विवेकानंद शासकीय महाविद्यालय में आयोजित हुआ “जन सुरक्षा – युवा सृजन संवाद” कार्यक्रममुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत रहटगांव में शिविर आयोजित
8 Nov 2026 हरदा 20°C

ताज़ा ख़बरें हरदा से

Sunday, 8 November 2026
हरदा

रक्षाबंधन पर यातायात पुलिस ने शहर में दोपहिया वाहनों से अपने भाइयों के साथ घर जा रही बहनों को उपहार स्वरूप हेलमेट भेंट किए

1 min read
Text Size:

पावनसिटी समाचार पत्र हरदा

संपादक- अशफाक अली 
हरदा। रक्षाबंधन के पावन अवसर पर पुलिस अधीक्षक  अभिनव चौकसे के निर्देशन में यातायात पुलिस हरदा ने सुरक्षा जागरूकता का अनोखा उदाहरण प्रस्तुत किया। इस विशेष दिन यातायात पुलिस ने शहर में दोपहिया वाहनों से अपने भाइयों के साथ घर जा रही बहनों को उपहार स्वरूप हेलमेट भेंट किए। हेलमेट वितरण के साथ ही बहनों ने अपने वाहन चालक भाइयों को हेलमेट पहनाकर हमेशा हेलमेट पहनकर वाहन चलाने का वचन दिलाया। इस पहल का उद्देश्य सड़क दुर्घटनाओं में बढ़ते मौत के आंकड़ों को कम करना और लोगों में सुरक्षा के प्रति स्थायी आदत विकसित करना है। यातायात प्रभारी सूबेदार उमेश ठाकुर ने बताया कि सड़क हादसों में अधिकांश मौतें हेलमेट न पहनने से होती हैं।आज हमने लगभग 25 से 30 लोगों को हेलमेट वितरित किए हैं। यह केवल एक उपहार नहीं, बल्कि जीवन रक्षा का संकल्प है,
त्योहार के उत्साह के बीच यातायात पुलिस की यह पहल न केवल सड़क सुरक्षा के महत्व को रेखांकित करती है, बल्कि समाज को यह संदेश भी देती है कि रक्षाबंधन का वास्तविक अर्थ अपने प्रियजनों की रक्षा करना है।

What do you think?