Skip to content
ताज़ा खबर
खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिठाई और खाद्य पदार्थों के नमूने लिए, जांच के लिए भोपाल भेजेदीपावली पर्व को लेकर अधिकारियों ने पटाखा बाजारों का किया निरीक्षणधनतेरस के अवसर पर “स्वामित्व योजना” के तहत आवासीय अधिकारों के पंजीकृत कराएकृषि आदान विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण, बीज गुणवत्ता जांच के लिए नमूने लिएखंडवा, हरसूद एवं खालवा में खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गएगुम इंसान, गुम बालक/बालिका एवं महिला अपराधोंलोकतंत्र की मजबूती में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण – केंद्रीय राज्य मंत्री उइकेयुवा सृजन जन संवाद मे विद्यार्थियों ने किया थाना कोतवाली एवं पुलिस कंट्रोल रूम हरदा का भ्रमणस्वामी विवेकानंद शासकीय महाविद्यालय में आयोजित हुआ “जन सुरक्षा – युवा सृजन संवाद” कार्यक्रममुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत रहटगांव में शिविर आयोजित
8 Nov 2026 हरदा 19°C

ताज़ा ख़बरें हरदा से

Sunday, 8 November 2026
खंडवा

मध्य प्रदेश स्थापना दिवस पर खंडवा में कार्यक्रम आयोजन के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त

2 min read
Text Size:

पावनसिटी समाचार पत्र खंडवा

मध्य प्रदेश स्थापना दिवस कार्यक्रम आयोजन के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त
खंडव 1 नवंबर को मध्य प्रदेश का स्थापना दिवस, समारोह पूर्वक मनाया जाएगा। इस अवसर पर 1 से 3 नवंबर तक विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। कलेक्टर  ऋषव गुप्ता ने स्थापना दिवस समारोह पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों के लिए जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी डॉ. नागार्जुन बी. गौड़ा को नोडल अधिकारी बनाया है। सहायक नोडल अधिकारी के रूप में जिला शिक्षा अधिकारी  पी एस सोलंकी तथा सहायक आयुक्त  संतोष शुक्ला को दायित्व सोपा गया है ।
समारोह पूर्वक मनाया जाएगा

मध्य प्रदेश का स्थापना दिवस

मध्य प्रदेश का स्थापना दिवस आगामी 1 नवंबर को समारोह पूर्वक मनाया जाएगा । इस अवसर पर 1 से 3 नवंबर तक प्रदेश के सभी जिलों में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। जिला मुख्यालय पर स्थापना दिवस समारोह के तहत विभिन्न सांस्कृतिक गतिविधियाँ, जिलावार उत्कृष्ट कार्यों से सम्बद्ध गौरव चरित्रों पर केन्द्रित, जिला उत्पादों का प्रदर्शन एवं उत्कृष्ट कार्यों से सम्बद्ध प्रदर्शनी आयोजित की जायेगी। जिला मुख्यालय पर स्थित प्रमुख शासकीय भवनों पर 1 नवम्बर की रात्रि में प्रकाश की व्यवस्था की जाएगी। प्रदेश के स्थापना दिवस के कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, गणमान्य नागरिकों, उद्योगपतियों, व्यावसासियों, समाजसेवियों, धर्मगुरुओं, स्वयंसेवी संस्थाओं, हाईस्कूल एवं हायर सेकेण्ड्री विद्यालयों एवं महाविद्यालयीन छात्रछात्राओं शासकीय अधिकारी कर्मचारियों, जिले के स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों, लोकतंत्र सेनानियों एवं शहीद सैनिकों के परिवारों तथा महत्वपूर्ण उपलब्धि अर्जित करने वाले स्वसहायता समूह और स्टार्टअप के पदाधिकारियों को विशेष तौर पर आमंत्रित करने के निर्देश दिए गए हैं।

What do you think?