Skip to content
ताज़ा खबर
खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिठाई और खाद्य पदार्थों के नमूने लिए, जांच के लिए भोपाल भेजेदीपावली पर्व को लेकर अधिकारियों ने पटाखा बाजारों का किया निरीक्षणधनतेरस के अवसर पर “स्वामित्व योजना” के तहत आवासीय अधिकारों के पंजीकृत कराएकृषि आदान विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण, बीज गुणवत्ता जांच के लिए नमूने लिएखंडवा, हरसूद एवं खालवा में खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गएगुम इंसान, गुम बालक/बालिका एवं महिला अपराधोंलोकतंत्र की मजबूती में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण – केंद्रीय राज्य मंत्री उइकेयुवा सृजन जन संवाद मे विद्यार्थियों ने किया थाना कोतवाली एवं पुलिस कंट्रोल रूम हरदा का भ्रमणस्वामी विवेकानंद शासकीय महाविद्यालय में आयोजित हुआ “जन सुरक्षा – युवा सृजन संवाद” कार्यक्रममुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत रहटगांव में शिविर आयोजित
8 Nov 2026 हरदा 19°C

ताज़ा ख़बरें हरदा से

Sunday, 8 November 2026
हरदा

वनभूमि पट्टेधारी किसानों को सब्जियों के उत्पादन पर मिलेगा विशेष अनुदान

3 min read
Text Size:

पावनसिटी समाचार पत्र हरदा

मध्य प्रदेश शासन के द्वारा जनजाति बाहुल्य ग्रामों में वनपट्टाधारी परिवारों को सब्जी उत्पादन के प्रति प्रोत्साहित कर, उनके सामाजिक और आर्थिक जीवन में सुधार लाने के प्रयास किए जा रहे हैं, मध्य प्रदेश के  चार संभाग के 16 जिलों में जनजाति वर्ग के लोगों को वन भूमि पर पैदावार बढ़ाने के लिए राष्ट्रीय कृषि विकास योजना के अंतर्गत सब्जियों के उत्पादन के लिए विशेष अनुदान दिया जाएगा। अनुदान राशि प्रति हैक्टेयर इकाई लागत का 90 प्रतिशत तक हो सकता है।
आयुक्त उद्यानिकी से प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रदेश में नर्मदापुरम संभाग में नर्मदापुरम, बैतूल व हरदा, जबलपुर संभाग में जबलपुर, मंडला, सिवनी, छिंदवाड़ा कटनी, नरसिंहपुर, डिंडोरी और बालाघाट, शहडोल संभाग में शहडोल, उमरिया और अनूपपुर तथा भोपाल संभाग में भोपाल और सीहोर जिलों के कोलार बांध के आसपास के वनपट्टाधारी किसानों को योजना का लाभ मिलेगा। इन किसानों को कृषि तकनीकी विशेषज्ञ और मार्केटिंग एक्सपर्ट की सलाह पर उच्चमूल्य वाली सब्जी फसलों जैसे – टमाटर, लौकी, करेला, फूलगोभी, पत्ता गोभी, ब्रोकली ब्रुसेल्स, स्प्राउट, बाकलावली, हरी मटर, बैंगन, शिमला मिर्च, भिंडी, खीर, हरी मिर्च, गाजर चुकंदर, शलजम, मूली, गांठ गोभी, राजमा, शकरकंद, केल-करम साग, सहजना की फली या मुनगा तथा पात्तिदार सब्जियों पर अनुदान सहायता राशि उपलब्ध कराने का निर्णय लिया गया है।
योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए किसानों को विभाग के एमपीएफएसटीएस पोर्टल पर ऑनलाइन पंजीयन कराना अनिवार्य है। जिन किसानों का चयन योजना के अंतर्गत किया जाएगा, उनको उद्यानकी विभाग द्वारा सब्जी फसल उत्पादन की नवीन तकनीकियों, फसलोत्तर प्रबंधन, विपणन एवं संस्करण और विषयों का प्रशिक्षण भी दिया जायेगा।

नेहरू स्टेडियम में स्थापित ओपन जिम मशीन से लाभान्वित होंगे खिलाडी एवं नागरिक जिला खेल और युवा कल्याण अधिकारी सुश्री उमा पटेल ने बताया कि नागरिकों एवं खिलाड़ियों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुये संचालनालय खेल और युवा कल्याण भोपाल के माध्यम से जिले को ओपन जिम मशीन प्रदाय की गई है चूंकि स्थानीय नेहरू स्टेडियम में प्रतिदिन प्रातः एवं सायं लगभग 500 खिलाड़ी, वरिष्ठजन व नागरिक स्वस्थ्य रहने के लिये नियमित रूप से व्यायाम के लिए स्थानीय नेहरू स्टेडियम में आते हैं। जिला खेल अधिकारी सुश्री पटेल ने बताया कि संचालनालय खेल और युवा कल्याण भोपाल से लगभग 8 लाख रूपये की लागत से जिला हरदा के लिए ओपन जिम मशीन प्रदाय की गई है। ओपन जिम मशीन में लेग प्रेस, आर्म एण्ड शोल्डर व्हील, डबल क्रॉस वॉकर, इल्पीटिकल एक्सरसाईजर, सिट अप स्टेशन, एक्सरसाईजिंग बार, चेन अप बार, आर्म व्हील, रोईंग मशीन, नी हिप राईज, टीस्वटर स्थापित किये गये हैं। खिलाडी प्रतिदिन खेल अभ्यास के साथ शारीरिक व्यायाम भी कर सकते हैं। नेहरू स्टेडियम में स्थापित ओपन जिम के उपयोग से प्रशिक्षण केन्द्र के खिलाड़ी तथा अन्य सामान्य नागरिक भी लाभ प्राप्त कर सकेंगे।

किसानों को शून्य प्रतिशत ब्याज दर पर फसल ऋण योजना निरंतर जारी रहेगी
राज्य शासन ने किया आदेश जारी
मध्य प्रदेश शासन  ने वर्ष 2025-26 के लिये सहकारी बैंकों के माध्यम से प्राथमिक कृषि साख सहकारी समितियों द्वारा शून्य प्रतिशत ब्याज दर पर किसानों को अल्पावधि फसल ऋण देने की योजना को निरंतर रखने का निर्णय लिया है। इस संबंध में राज्य शासन ने आदेश जारी किया है।
जारी आदेशानुसार खरीफ 2025 सीजन के लिये देय तिथि 28 मार्च 2026 तथा रबी 2025-26 सीजन के लिये देय तिथि 15 जून 2026 नीयत की गई है। राज्य शासन द्वारा अल्पावधि फसल ऋण लेने वाले सभी किसानों को गत वर्ष के समान 1.5 प्रतिशत (सामान्य) ब्याज अनुदान तथा खरीफ एवं रबी सीजन की निर्धारित देय तिथि तक ऋण की अदायगी करने वाले किसानों को 4 प्रतिशत प्रोत्साहन स्वरूप (अतिरिक्त ब्याज अनुदान) दिया जायेगा

What do you think?