Skip to content
ताज़ा खबर
खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिठाई और खाद्य पदार्थों के नमूने लिए, जांच के लिए भोपाल भेजेदीपावली पर्व को लेकर अधिकारियों ने पटाखा बाजारों का किया निरीक्षणधनतेरस के अवसर पर “स्वामित्व योजना” के तहत आवासीय अधिकारों के पंजीकृत कराएकृषि आदान विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण, बीज गुणवत्ता जांच के लिए नमूने लिएखंडवा, हरसूद एवं खालवा में खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गएगुम इंसान, गुम बालक/बालिका एवं महिला अपराधोंलोकतंत्र की मजबूती में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण – केंद्रीय राज्य मंत्री उइकेयुवा सृजन जन संवाद मे विद्यार्थियों ने किया थाना कोतवाली एवं पुलिस कंट्रोल रूम हरदा का भ्रमणस्वामी विवेकानंद शासकीय महाविद्यालय में आयोजित हुआ “जन सुरक्षा – युवा सृजन संवाद” कार्यक्रममुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत रहटगांव में शिविर आयोजित
8 Nov 2026 हरदा 20°C

ताज़ा ख़बरें हरदा से

Sunday, 8 November 2026
नीमच

नीमच पी.एम. केंद्रीय विद्यालय क्रमांक-2 विद्यालय प्रबंध समिति की बैठक 

1 min read
Text Size:

पावनसिटी समाचार पत्र नीमच

कलेक्‍टर  हिमांशु चंद्रा की अध्‍यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में एसडीएम  संजीव साहू, प्राचार्य श्री एस.पी.ओला,  प्रियदर्शन गर्ग, कार्यपालन यंत्री लोक निर्माण  दुर्योधन सोलंकी, जिला शिक्षा अधिकारी श्री एम.एस.मांगरिया, प्रो. राजेश मुजाल्‍दा, अभिभावक प्रतिनिधि श्रीमती प्रेरणा, विष्‍णु परिहार ठाकरे, श्रीमती प्रिया श्रीवास्‍तव, दौलत सिह झाला, शिक्षिका सुश्री रेहाना मंसूरी सहित समिति के सदस्‍यगण उपस्थित थे।
बैठक में कलेक्‍टर चंद्रा ने निर्देश दिए, कि केंद्रीय विद्यालय की सभी कक्षाओं के सभी विद्यार्थियों का परीक्षा परिणाम 85 प्रतिशत से अधिक रहे। ऐसे प्रयास किए जाए। समय-समय पर पेरेन्‍टस टीचर मीटिंग आयोजित कर विद्यार्थियों के अध्‍यापन कार्य, उपस्थिति आदि के संबंध में अभिभावकों को भी अवगत कराया जाए। मैथ, ओलम्पियाड, फिजिक्‍स ओल्‍पीयाड जैसी गतिविधियों में विद्यालय के अधिकाधिक विद्यार्थियों को प्रेरित कर शामिल करवाए। शाला में म्‍यूजिक क्‍लब गठित कर विद्यार्थियों को उनकी रूची अनुसार संगीत शिक्षा दिलाई जाए।
बैठक में कलेक्‍टर ने प्राचार्य से कहा, कि वे विद्यालय की आवश्‍यकताओं के लिए पृथक से मांग पत्र तैयार कर प्रस्‍तुत करें, जिससे उन पर उचित कार्यवाही कर आवश्‍यकताओं की पूर्ति की जा सके।

What do you think?