Skip to content
ताज़ा खबर
खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिठाई और खाद्य पदार्थों के नमूने लिए, जांच के लिए भोपाल भेजेदीपावली पर्व को लेकर अधिकारियों ने पटाखा बाजारों का किया निरीक्षणधनतेरस के अवसर पर “स्वामित्व योजना” के तहत आवासीय अधिकारों के पंजीकृत कराएकृषि आदान विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण, बीज गुणवत्ता जांच के लिए नमूने लिएखंडवा, हरसूद एवं खालवा में खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गएगुम इंसान, गुम बालक/बालिका एवं महिला अपराधोंलोकतंत्र की मजबूती में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण – केंद्रीय राज्य मंत्री उइकेयुवा सृजन जन संवाद मे विद्यार्थियों ने किया थाना कोतवाली एवं पुलिस कंट्रोल रूम हरदा का भ्रमणस्वामी विवेकानंद शासकीय महाविद्यालय में आयोजित हुआ “जन सुरक्षा – युवा सृजन संवाद” कार्यक्रममुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत रहटगांव में शिविर आयोजित
8 Nov 2026 हरदा 30°C

ताज़ा ख़बरें हरदा से

Sunday, 8 November 2026
हरदा

कलेक्टर जैन ने जिले के रहटगांव मे स्कूल एवं स्वास्थ्य एवं छात्रावास निरीक्षण किया।

2 min read
Text Size:

पावनसिटी समाचार पत्र हरदा

संपादक -अशफाक अली 
कलेक्टर ने रहटगांव में शिक्षा व स्वास्थ्य व्यवस्थाएं देखीं

स्कूलों के परीक्षा परिणामों में अपेक्षित सुधार लाने के निर्देश

तहसील कार्यालय का भी किया निरीक्षण कलेक्टर सिद्धार्थ जैन ने जिले के रहटगांव में शासकीय एकीकृत एल.एन. पालीवाल उच्चतर माध्यमिक शाला, सीनियर अनुसूचित जाति बालक छात्रावास, एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय, तहसील कार्यालय एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र का निरीक्षण किया।

शासकीय एकीकृत एल.एन. पालीवाल उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने बच्चों की शैक्षणिक स्तर की जानकारी ली। इस दौरान उन्होने पिछले परीक्षा परिणामों पर चर्चा करते हुए कहा कि जिन विषयों में विद्यार्थी कमजोर हैं, उन विषयों के शिक्षण पर विशेष ध्यान दिया जाए एवं परीक्षा परिणामों में अपेक्षित बेहतर प्रदर्शन किया जाए। उन्होने शिक्षकों से कहा कि वे विद्यार्थियों का होमवर्क अवश्य जांचें। विद्यार्थियों को भी समझाइश दी कि वे बगैर किसी संकोच के विभिन्न विषयों से संबंधित अपनी जिज्ञासाएं शिक्षकों के सामने रखें एवं उनका उचित समाधान करवाएं। कलेक्टर ने स्कूल में ‘‘मिशन कोड शक्ति-हरदा’’ से विद्यार्थियों को जोड़ने एवं इससे मिलने वाले फायदे पर भी कक्षाओं में पहुँचकर चर्चा की।
सिनियर अनुसूचित जाति बालक छात्रावास के निरीक्षण के दौरान कलेक्टर यहां खेल मैदान बनवाने एवं विद्यार्थियों के लिये शतरंज व केरम जैसी खेलकूद सामग्री उपलब्ध कराने के निर्देश दिये। तहसील कार्यालय का निरीक्षण करते हुए कलेक्टर ने आरसीएमएस में दर्ज प्रकरणों के निराकरण की स्थिति देखी। साथ ही अभिलेखागार, सायबर रूम एवं लोक सेवा केन्द्र का भी निरीक्षण किया। ई-ऑफिस व्यवस्था के तहत नस्तियों के प्रचलन की स्थिति का भी कलेक्टर ने निरीक्षण किया। साथ ही निर्देश दिये कि नस्तियों का मेन्यूल प्रचलन न किया जाकर ई-ऑफिस व्यवस्था से ही प्रचलन किया जाए। कार्यालय में प्राप्त होने वाली शिकायतों का निराकरण भी ई-ऑफिस के माध्यम से किया जाए। एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय के निरीक्षण के दौरान यहां कक्षाओं का निरीक्षण किया एवं परिसर में पौधरोपण भी किया। प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र पहुँचकर स्वास्थ्य सुविधाओं के संबंध में भी कलेक्टर द्वारा जानकारी ली गई।
भ्रमण के दौरान अनुविभागीय राजस्व अधिकारी श्री संजीव नागू, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. एच.पी. सिंह, जिला शिक्षा अधिकारी श्री डी.एस. रघुवंशी सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद थे

 

 

 

What do you think?