Skip to content
ताज़ा खबर
खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिठाई और खाद्य पदार्थों के नमूने लिए, जांच के लिए भोपाल भेजेदीपावली पर्व को लेकर अधिकारियों ने पटाखा बाजारों का किया निरीक्षणधनतेरस के अवसर पर “स्वामित्व योजना” के तहत आवासीय अधिकारों के पंजीकृत कराएकृषि आदान विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण, बीज गुणवत्ता जांच के लिए नमूने लिएखंडवा, हरसूद एवं खालवा में खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गएगुम इंसान, गुम बालक/बालिका एवं महिला अपराधोंलोकतंत्र की मजबूती में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण – केंद्रीय राज्य मंत्री उइकेयुवा सृजन जन संवाद मे विद्यार्थियों ने किया थाना कोतवाली एवं पुलिस कंट्रोल रूम हरदा का भ्रमणस्वामी विवेकानंद शासकीय महाविद्यालय में आयोजित हुआ “जन सुरक्षा – युवा सृजन संवाद” कार्यक्रममुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत रहटगांव में शिविर आयोजित
8 Nov 2026 हरदा 20°C

ताज़ा ख़बरें हरदा से

Sunday, 8 November 2026
राष्ट्रीय

National News: देश के कई राज्यों में गर्मी का सितम जारी, हीटवेव का रेड अलर्ट जारी

3 min read
Heat wave continues in many states of the country, red alert of heat wave issued
Text Size:

National News: भारत के हर राज्य में गर्मी अपना सितम ढा रही हैं। क्या अमीर हो या गरीब सब गर्मी से परेशान हैं। देश कई राज्यों में गर्मी को लेकर भारत मौसम विज्ञान विभाग ने हीटवेव का रेड अलर्ट भी जारी किया हैं। पूरे देश में मई माह में झुलसा देने वाली गर्मी पड़ रही हैं। देश के तमाम राज्य गर्मी से झुलस रहे हैं।

मौसम विभाग ने उत्तर भारत के लिए हीटवेव का अलर्ट जारी किया है। उत्तर भारत में उत्तर प्रदेश, बिहार, दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ और पंजाब अब तक सबसे ज्यादा गर्मी का सितम जारी हैं। अगले दो तीन दिनों में गर्मी के और ज्यादा बडऩे की संभावना हैं। अगले एक सप्ताह में नॉर्थ वेस्ट और सेंट्रल इंडिया में टेंपरेचर दो से तीन डिग्री बढऩे की संभावना है। अगले दो तीन दिन में सूरज अपने पूरे तैवर दिखाने वाला हैं।

देश राज्यों गर्मी का ये हाल हैं। गर्मी की वजह से दिन में सडक़े सुनी हो जा रही हैं। लोग घरों में ही रहना पंसद कर रहे हैं। गर्मी की वजह से सबसे ज्यादा बच्चों और बुजूर्गो को कई परेशानी का सामना करना पढ़ रहा हैं। कामगार और मजदूर वर्ग को भी गर्मी में बहुत परेशानी हो रही हैं। अभी तो हीटवेव के और बढऩे की संभावना हैं। हीटवेव एक ऐसी कंडीशन हैं जिसकी की वजह से जान भी जा सकती है।

मौसम विभाग ने देश कई राज्यों में हीटवेव की बढऩे की संभावना जताई है जिनमें उत्तर भारत में अभी अगले एक सप्ताह तक हीटवेव की स्थिति बनी रहेगी तो दिल्ली-एनसीआर, राजस्थान, पंजाब, हरियाणा और पश्चिमी यूपी के लिए हीटवेव का रेड अलर्ट है। हीटवेव का रेड अलर्ट जब दिया जाता हैं। जब देश के राज्य का तापमान सामन्य से ज्यादा होने की स्थिति हो।

मौसम विभाग के अनुसार जब किसी इलाके का तापमान सामान्य से 5 डिग्री सेल्सियस अधिक हो जाता है तो यह हीटवेव की कैटेगरी में आता है। गर्मी के मौसम में जब ऊपरी वायुमंडल में उच्च दबाव वाला क्षेत्र मजबूत होता है और कई दिनों तक एक ही क्षेत्र में हवा का हाई प्रेशर बहुत ज्यादा रहता है तो हीटवेव की कंडीशन बनती है। ऐसी स्थिति समान्य से तापमान ज्यादा हो जाता हैं।

गर्मी में मई ऐसा महीना है जब हीटवेव सबसे ज्यादा होता है। भारत में दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार,पंजाब, हरियाणा, झारखंड, पश्चिम बंगाल, छत्तीसगढ़, गुजरात, ओडिशा, राजस्थान, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र के कुछ हिस्से, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश और तेलंगाना ऐसे राज्य हैं, जहां हीटवेव की संभावना ज्यादा बनी रहती है।

गर्मी में हीटवेव कभी-कभी बहुत गंभीर समस्या बन जाती हैं। ज्यादा गर्मी की वजह लोगों की जान भी चली जाती हैं। इसलिए गर्मी के मौसम लोगों से ज्यादा से ज्यादा अपनी सेहत का ध्यान रखने की सलाह दी जाती हैं।

What do you think?