Skip to content
ताज़ा खबर
खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिठाई और खाद्य पदार्थों के नमूने लिए, जांच के लिए भोपाल भेजेदीपावली पर्व को लेकर अधिकारियों ने पटाखा बाजारों का किया निरीक्षणधनतेरस के अवसर पर “स्वामित्व योजना” के तहत आवासीय अधिकारों के पंजीकृत कराएकृषि आदान विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण, बीज गुणवत्ता जांच के लिए नमूने लिएखंडवा, हरसूद एवं खालवा में खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गएगुम इंसान, गुम बालक/बालिका एवं महिला अपराधोंलोकतंत्र की मजबूती में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण – केंद्रीय राज्य मंत्री उइकेयुवा सृजन जन संवाद मे विद्यार्थियों ने किया थाना कोतवाली एवं पुलिस कंट्रोल रूम हरदा का भ्रमणस्वामी विवेकानंद शासकीय महाविद्यालय में आयोजित हुआ “जन सुरक्षा – युवा सृजन संवाद” कार्यक्रममुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत रहटगांव में शिविर आयोजित
8 Nov 2026 हरदा 19°C

ताज़ा ख़बरें हरदा से

Sunday, 8 November 2026
नर्मदापुरम

Narmadapuram news: दस्तक है आपके द्वार- स्वस्थ शिशु है उपहार

1 min read
There is a knock at your door - a healthy baby is a gift.
Text Size:

Narmadapuram news: जिला प्रशिक्षण केंद्र में 22 मई को एक दिवसीय दस्तक अभियान का जिला स्तरीय प्रशिक्षण एवं वित्तीय वर्ष 2023-24 में संपन्न समस्त राष्ट्रीय कार्यक्रमों योजनाओं की प्रगति की समीक्षा बैठक सीएमएचओ डॉ दिनेश देहलवार की अध्यक्षता में आयोजित हुई।

इस अवसर पर डॉ सुनीता नागेश डीएचओ, समस्त स्वास्थ्य कार्यक्रमों के जिला अधिकारी, समस्त ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर, बीईई, बीपीएम, बीसीएम आर आई डाटा मैनेजर सहित एम्स यूनिसेफ से कंसलटेंट मनोज चौहान, प्रेम चौहान उपस्थित रहे।

सीएमएचओ ने बताया कि दस्तक अभियान के अंतर्गत 25 जून से 27 अगस्त तक दस्तक दल द्वारा 1 लाख 41 हजार 0 से 5 वर्ष के बच्चों की घर घर जाकर स्वास्थ्य जांच की जाएगी। इस आयु वर्ग के बच्चों का वजन, हाइट, हीमोग्लोबिन इत्यादि की जांच की जाएगी एवं कुपोषित बच्चों को इलाज हेतु नजदीक की संस्था में भर्ती कर उपचार कराया जाएगा। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य शिशु एवं बाल मृत्यु के प्रकरणों में कमी लाना तथा बाल्यकालीन बीमारियों की रोकथाम करना है ।

What do you think?