Skip to content
ताज़ा खबर
खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिठाई और खाद्य पदार्थों के नमूने लिए, जांच के लिए भोपाल भेजेदीपावली पर्व को लेकर अधिकारियों ने पटाखा बाजारों का किया निरीक्षणधनतेरस के अवसर पर “स्वामित्व योजना” के तहत आवासीय अधिकारों के पंजीकृत कराएकृषि आदान विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण, बीज गुणवत्ता जांच के लिए नमूने लिएखंडवा, हरसूद एवं खालवा में खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गएगुम इंसान, गुम बालक/बालिका एवं महिला अपराधोंलोकतंत्र की मजबूती में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण – केंद्रीय राज्य मंत्री उइकेयुवा सृजन जन संवाद मे विद्यार्थियों ने किया थाना कोतवाली एवं पुलिस कंट्रोल रूम हरदा का भ्रमणस्वामी विवेकानंद शासकीय महाविद्यालय में आयोजित हुआ “जन सुरक्षा – युवा सृजन संवाद” कार्यक्रममुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत रहटगांव में शिविर आयोजित
8 Nov 2026 हरदा 19°C

ताज़ा ख़बरें हरदा से

Sunday, 8 November 2026
हरदा

Harda news: किसानों को सभी योजनाओं का लाभ पहुंचे, किसान फसलों का उत्पादन बढ़ाकर आय बढ़ा सकें

2 min read
Farmers should get benefits of all schemes
Text Size:

Harda news:  कलेक्टर आदित्य सिंह ने उप संचालक कृषि कार्यालय के सभा कक्ष में कृषि, सहकारिता, उद्यानिकी, पशुपालन व मछली पालन विभाग की योजनाओं की विस्तार से समीक्षा की। इस दौरान जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी रोहित सिसोनिया, उपसंचालक कृषि संजय यादव सहित अन्य विभागों के अधिकारी भी मौजूद थे।

कलेक्टर सिंह ने बैठक में निर्देश दिए कि आगामी कृषि मौसम के लिए रासायनिक उर्वरक और बीज की आपूर्ति के लिए अभी से तैयारी कर लें, और इस संबंध में अपने वरिष्ठ कार्यालयों से पत्र व्यवहार कर खाद बीज की उपलब्धता सुनिश्चित कर लें, ताकि किसानों को समस्या ना हो। उन्होंने बीज की गुणवत्ता परीक्षण के लिए समय-समय पर सैंपल लेकर उनकी जांच प्रयोगशाला में कराने के निर्देश भी उपसंचालक कृषि को दिए।

कलेक्टर सिंह ने बैठक में निर्देश दिए कि खेती की उन्नत तकनीक तथा उन्नत कृषि यंत्रों का व्यापक प्रचार प्रसार करें, ताकि किसान इनका उपयोग करें और अपना उत्पादन बढ़ाकर आय बढ़ा सकें। उन्होंने किसानों को खेतों में नरवाई ना जलाने के लिए प्रेरित करने हेतु समय-समय पर नरवाई प्रबंधन के लिए आवश्यक प्रशिक्षण देने के निर्देश भी दिए।

कलेक्टर सिंह ने कृषि अभियांत्रिकी कार्यालय के प्रभारी अधिकारी को कस्टम हायरिंग सेंटर के प्रचार प्रसार के लिए निर्देशित किया, ताकि किसान रियायती दर पर खेती में काम आने वाले उन्नत कृषि यंत्र किराए पर ले सकें। उन्होंने उपसंचालक पशु चिकित्सा डॉ. एस के त्रिपाठी से पशुधन बीमा, गौशालाओं के संचालन, पशु नस्ल सुधार कार्यक्रम और कृत्रिम गर्भाधान कार्यक्रम के संबंध में जानकारी ली।

What do you think?