Skip to content
ताज़ा खबर
खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिठाई और खाद्य पदार्थों के नमूने लिए, जांच के लिए भोपाल भेजेदीपावली पर्व को लेकर अधिकारियों ने पटाखा बाजारों का किया निरीक्षणधनतेरस के अवसर पर “स्वामित्व योजना” के तहत आवासीय अधिकारों के पंजीकृत कराएकृषि आदान विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण, बीज गुणवत्ता जांच के लिए नमूने लिएखंडवा, हरसूद एवं खालवा में खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गएगुम इंसान, गुम बालक/बालिका एवं महिला अपराधोंलोकतंत्र की मजबूती में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण – केंद्रीय राज्य मंत्री उइकेयुवा सृजन जन संवाद मे विद्यार्थियों ने किया थाना कोतवाली एवं पुलिस कंट्रोल रूम हरदा का भ्रमणस्वामी विवेकानंद शासकीय महाविद्यालय में आयोजित हुआ “जन सुरक्षा – युवा सृजन संवाद” कार्यक्रममुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत रहटगांव में शिविर आयोजित
8 Nov 2026 हरदा 25°C

ताज़ा ख़बरें हरदा से

Sunday, 8 November 2026
नर्मदापुरम

Narmadapuram news : जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत जासलपुर में पौधरोपण कर किया श्रमदान

1 min read
Under the Jal Ganga Conservation Campaign
Text Size:

Narmadapuram news : जल गंगा संवर्धन अभियान अंतर्गत शासकीय माध्यमिक शाला जासलपुर में जनपद पंचायत नर्मदापुरम के मुख्य कार्यपालन अधिकारी हेमंत सूत्रकार के नेतृत्व में सफाई अभियान चलाया गया जिसमें पूरे परिसर की सफाई की गई। परिसर में पौधरोपण किया गया।

सूत्रकार ने बताया कि जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत सभी ग्राम पंचायतों में पूर्व से निर्मित जल संग्रहण संरचनाओं एवं अनुपयोगी हो चुके जल स्त्रोतो को अविरिल बनाने के लिए इन संरचनाओं का जीर्णोद्धार एवं नवीनीकरण किया जाकर इन्हें उपयोगी बनाया जा रहा है। साथ ही साफ-सफाई अभियान चलाया जा रहा है जिसमें ग्राम में सडक़ किनारे पड़े कचरे की सफाई की जा रही है।

जनपद स्तर से प्रतिदिन अधिकारियों द्वारा ग्राम पंचायतों का भ्रमण किया जा रहा है। अभी तक जासलपुर, कुलामड़ी, ब्यावरा ग्राम पंचायत का भ्रमण किया गया। भ्रमण के दौरान पंचायत समन्वयक अधिकारी सीमा दुबे, सरपंच नीलू मेहरा, रोजगार सहायक प्रदीप सिंह चौहान, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सुषमा सिंह सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

What do you think?