Skip to content
ताज़ा खबर
खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिठाई और खाद्य पदार्थों के नमूने लिए, जांच के लिए भोपाल भेजेदीपावली पर्व को लेकर अधिकारियों ने पटाखा बाजारों का किया निरीक्षणधनतेरस के अवसर पर “स्वामित्व योजना” के तहत आवासीय अधिकारों के पंजीकृत कराएकृषि आदान विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण, बीज गुणवत्ता जांच के लिए नमूने लिएखंडवा, हरसूद एवं खालवा में खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गएगुम इंसान, गुम बालक/बालिका एवं महिला अपराधोंलोकतंत्र की मजबूती में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण – केंद्रीय राज्य मंत्री उइकेयुवा सृजन जन संवाद मे विद्यार्थियों ने किया थाना कोतवाली एवं पुलिस कंट्रोल रूम हरदा का भ्रमणस्वामी विवेकानंद शासकीय महाविद्यालय में आयोजित हुआ “जन सुरक्षा – युवा सृजन संवाद” कार्यक्रममुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत रहटगांव में शिविर आयोजित
8 Nov 2026 हरदा 19°C

ताज़ा ख़बरें हरदा से

Sunday, 8 November 2026
हरदा

Harda news : ‘जल गंगा संवर्धन अभियान’ के तहत जल स्रोतों की साफ सफाई व सौंदर्यीकरण के कार्य लगातार जारी

2 min read
Cleaning of water sources under 'Jal Ganga Samvardhan Abhiyan'
Text Size:

Harda news : हरदा जिले में ‘जल गंगा संवर्धन अभियान’ के तहत जल स्रोतों की साफ सफाई और सौंदर्यीकरण का कार्य लगातार जारी है। कलेक्टर आदित्य सिंह के मार्गदर्शन में ग्रामीण व शहरीय क्षेत्र मे जल स्रोतों की रिपेयरिंग, सौंदर्यीकरण और गहरीकरण के लिए ग्रामीणजन श्रमदान कर रहे हें।

जिले के ग्राम उन्दरा कक्ष में ग्रामीणों ने श्रमदान कर नाले की साफ सफाई की। इसी तरह ग्राम बड़झिरी और ग्राम पंचायत गहाल में सार्वजनिक कूप की साफ सफाई की गयी। ग्राम पंचायत कासरनी और निमाचाखुर्द में जल संवाद कार्यक्रम आयोजित कर ग्रामसभा में जल संग्रहण और संवर्धन का महत्व समझाया गया और जल स्रोतों की साफ सफाई और गहरीकरण के लिए ग्रामीणों को प्रेरित किया गया। ग्राम पंचायत रुंदलाय में अमृत सरोवर की साफ सफाई कराई गयी। इसके अलावा ग्राम पंचायत पाटियाकुआं में पुरानी बावड़ी की साफ सफाई में ग्रामीणों ने श्रमदान किया। ग्राम बांसपानी मे तालाब गहरीकरण मे ग्रामीणों ने श्रमदान किया।

‘जल गंगा संवर्धन अभियान’ के तहत हरदा जिले के शहरी क्षेत्र में भी जल स्रोतों के आसपास साफ सफाई और गहरीकरण का कार्य लगातार जारी है। नगर पालिका द्वारा हरदा शहर के अजनाल नदी के चांदनी घाट की साफ सफाई कराई गयी। इसके अलावा टिमरनी नगर के मंडीकुआं, तमोली कुआं, शक्ति माता कुआं, चित्ताला कुआं की साफ सफाई के लिए नागरिकों ने श्रमदान किया। सिराली नगर में हैंडपंपों का रंग रोगन कर उनकी मरम्मत कराई गई।

What do you think?