Skip to content
ताज़ा खबर
खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिठाई और खाद्य पदार्थों के नमूने लिए, जांच के लिए भोपाल भेजेदीपावली पर्व को लेकर अधिकारियों ने पटाखा बाजारों का किया निरीक्षणधनतेरस के अवसर पर “स्वामित्व योजना” के तहत आवासीय अधिकारों के पंजीकृत कराएकृषि आदान विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण, बीज गुणवत्ता जांच के लिए नमूने लिएखंडवा, हरसूद एवं खालवा में खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गएगुम इंसान, गुम बालक/बालिका एवं महिला अपराधोंलोकतंत्र की मजबूती में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण – केंद्रीय राज्य मंत्री उइकेयुवा सृजन जन संवाद मे विद्यार्थियों ने किया थाना कोतवाली एवं पुलिस कंट्रोल रूम हरदा का भ्रमणस्वामी विवेकानंद शासकीय महाविद्यालय में आयोजित हुआ “जन सुरक्षा – युवा सृजन संवाद” कार्यक्रममुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत रहटगांव में शिविर आयोजित
8 Nov 2026 हरदा 19°C

ताज़ा ख़बरें हरदा से

Sunday, 8 November 2026
हरदा

Harda news : ‘जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत खिरकिया में निकाली रेली

1 min read
‘Rally taken out in Khirkiya under Jal Ganga Samvardhan Abhiyan
Text Size:

Harda news : जल संरक्षण व संवर्धन तथा पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से प्रदेश सरकार ने 5 से 16 जून तक ‘जल गंगा संवर्धन अभियान’ शुरू किया गया है। इस अभियान के तहत हरदा जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्र में जल संरक्षण एवं संवर्धन संबंधी गतिविधियां नियमित रूप से की जा रही है। इसी क्रम में खिरकिया नगर परिषद के सभाकक्ष में जल सम्मेलन का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर नगर परिषद अध्यक्ष श्रीमती इन्द्रजीत महेन्द्रसिंह खनुजा उपाध्यक्ष विजयंत गौर, ईश्वरीय ब्रम्हकुमारी विश्व विद्यालय के सदस्य, पार्षदगण श्रीमति फूल बाई उईके, श्रीमति वंदना मलखान इरलावत, श्रीमति लक्ष्मी संजय यादव, श्रीमति नेहा रविन्द्र दुआ, श्रीमति सोमन पीयूष सोनी, उपयंत्री सिद्धार्थ सोनी, राकेश पाराशर, श्रीकिशन गुर्जर, अन्य अधिकारी कर्मचारीगण, छात्र छात्राए व नागरिकगण उपस्थित थे।

अध्यक्ष श्रीमती खनूजा ने कहा कि वार्डों में जल संरक्षण हेतु अधिक से अधिक नागरिको को जागरूक किया जावे। उन्होने जल संरक्षण एवं जल अपव्यय को रोकने हेतु शहर की जनता से अपील की। शहर में जल संरक्षण हेतु एवं शहर को स्वच्छ तथा स्वस्थ्य बनाने हेतु स्वच्छता अभियान अन्तर्गत, ईश्वरीय ब्रम्हकुमारी विश्व विद्यालय के सहयोग से स्वच्छता अभियान अन्तर्गत जागरूकता रैली निकाली।

What do you think?