Skip to content
ताज़ा खबर
खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिठाई और खाद्य पदार्थों के नमूने लिए, जांच के लिए भोपाल भेजेदीपावली पर्व को लेकर अधिकारियों ने पटाखा बाजारों का किया निरीक्षणधनतेरस के अवसर पर “स्वामित्व योजना” के तहत आवासीय अधिकारों के पंजीकृत कराएकृषि आदान विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण, बीज गुणवत्ता जांच के लिए नमूने लिएखंडवा, हरसूद एवं खालवा में खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गएगुम इंसान, गुम बालक/बालिका एवं महिला अपराधोंलोकतंत्र की मजबूती में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण – केंद्रीय राज्य मंत्री उइकेयुवा सृजन जन संवाद मे विद्यार्थियों ने किया थाना कोतवाली एवं पुलिस कंट्रोल रूम हरदा का भ्रमणस्वामी विवेकानंद शासकीय महाविद्यालय में आयोजित हुआ “जन सुरक्षा – युवा सृजन संवाद” कार्यक्रममुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत रहटगांव में शिविर आयोजित
8 Nov 2026 हरदा 19°C

ताज़ा ख़बरें हरदा से

Sunday, 8 November 2026
हरदा

Harda news : कारखानों एवं निर्माण स्थलों पर श्रमिकों को लू तापघात से बचाने निर्देश जारी

1 min read
Instructions issued to protect workers at factories and construction sites from heat stroke
Text Size:

Harda news : श्रम पदाधिकारी हरदा ने जिले के सभी कारखानों एवं संनिर्माण स्थलों पर लू-तापघात से श्रमिकों के बचाव के लिये नियोक्ताओं व ठेकेदारों निर्देश जारी किए है। उन्होने फैक्ट्री संचालकों को निर्देशित किया है श्रमिक जहां से कार्यस्थल पर आने जाने के लिये एकत्र होते है, वहां पर धूप से बचाव के लिये शेड की व्यवस्था की जाए। महिलाओं एवं बच्चों के लिये धूप से बचाव हेतु शेड की व्यवस्था की जाए। कार्य स्थल पर श्रमिकों के लिये पीने के शुद्ध ठण्डे पानी की पर्याप्त व्यवस्था की जाए।

उन्होने निर्देशित किया है कि निर्जलीकरण होने की स्थिति में ओआरएस घोल एवं अन्य प्रतिरोधक सामग्री का प्रावधान कार्यस्थल पर किया जाए। स्थल पर प्राथमिक उपचार की व्यवस्था की जाए तथा लू से प्रभावित पाये जाने पर तुरन्त चिकित्सा परामर्श के लिये अस्पताल ले जाया जाए। कार्य स्थल के समीपस्थ डिस्पेंसरी अथवा अस्पताल से समन्वय करें तथा कैंटीन में भोजन, नाश्ते आदि में ताप अथवा लू प्रतिरोधक खाद्य पदार्थों के उपयोग को प्रोत्साहित करें।

What do you think?