Skip to content
ताज़ा खबर
खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिठाई और खाद्य पदार्थों के नमूने लिए, जांच के लिए भोपाल भेजेदीपावली पर्व को लेकर अधिकारियों ने पटाखा बाजारों का किया निरीक्षणधनतेरस के अवसर पर “स्वामित्व योजना” के तहत आवासीय अधिकारों के पंजीकृत कराएकृषि आदान विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण, बीज गुणवत्ता जांच के लिए नमूने लिएखंडवा, हरसूद एवं खालवा में खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गएगुम इंसान, गुम बालक/बालिका एवं महिला अपराधोंलोकतंत्र की मजबूती में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण – केंद्रीय राज्य मंत्री उइकेयुवा सृजन जन संवाद मे विद्यार्थियों ने किया थाना कोतवाली एवं पुलिस कंट्रोल रूम हरदा का भ्रमणस्वामी विवेकानंद शासकीय महाविद्यालय में आयोजित हुआ “जन सुरक्षा – युवा सृजन संवाद” कार्यक्रममुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत रहटगांव में शिविर आयोजित
8 Nov 2026 हरदा 32°C

ताज़ा ख़बरें हरदा से

Sunday, 8 November 2026
हरदा

Harda news : रेत का अवैध परिवहन करने वाली ट्रेक्टर ट्राली की जप्त

1 min read
Tractor trolley carrying sand illegally seized
Text Size:

Harda news : जिले में कलेक्टर आदित्य सिंह के आदेश पर खनिज के अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भंडारण के विरूद्ध विशेष अभियान लगातार जारी है। उन्होने सभी एसडीएम व तहसीलदारों को खनिज के अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भंडारण कार्य में लगे वाहनों व उपकरणों को जप्त कर नियमानुसार कार्यवाही करने के आदेश दिये है।

इसी क्रम में नायब तहसीलदार, हरदा द्वारा भ्रमण के दौरान छोटा अबगाँव से भुन्नास मार्ग पर रेत से भरे हुये ट्रेक्टर-ट्रॉली को रोककर जॉच की, जिसमें पंजीयन विभाग का रजिस्ट्रेशन नहीं पाया गया। मौके पर वाहन चालक के पास रेत परिवहन हेतु अभिवहन पास नहीं पाया गया। जिला खनिज अधिकारी आर.पी. कमलेश ने बताया कि ट्रेक्टर के मालिक राजू लोचकर नि. चिचली तह. खातेगांव जिला देवास के ट्रेक्टर को जप्त कर पुलिस एवं खनिज विभाग के अमले की मदद से पुलिस थाना सिटी कोतवाली हरदा जिला हरदा में सुरक्षार्थ खड़ा कराया गया है। प्रकरण में म.प्र. अवैध खनन, परिवहन तथा भंडारण का निवारण नियम 2022 के प्रावधानों के तहत कार्यवाही की जा रही है।

What do you think?