Skip to content
ताज़ा खबर
खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिठाई और खाद्य पदार्थों के नमूने लिए, जांच के लिए भोपाल भेजेदीपावली पर्व को लेकर अधिकारियों ने पटाखा बाजारों का किया निरीक्षणधनतेरस के अवसर पर “स्वामित्व योजना” के तहत आवासीय अधिकारों के पंजीकृत कराएकृषि आदान विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण, बीज गुणवत्ता जांच के लिए नमूने लिएखंडवा, हरसूद एवं खालवा में खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गएगुम इंसान, गुम बालक/बालिका एवं महिला अपराधोंलोकतंत्र की मजबूती में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण – केंद्रीय राज्य मंत्री उइकेयुवा सृजन जन संवाद मे विद्यार्थियों ने किया थाना कोतवाली एवं पुलिस कंट्रोल रूम हरदा का भ्रमणस्वामी विवेकानंद शासकीय महाविद्यालय में आयोजित हुआ “जन सुरक्षा – युवा सृजन संवाद” कार्यक्रममुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत रहटगांव में शिविर आयोजित
8 Nov 2026 हरदा 32°C

ताज़ा ख़बरें हरदा से

Sunday, 8 November 2026
हरदा

Harda news : हंडिया में बाढ़ आपदा प्रबन्धन समिति ने मॉकड्रिल का किया आयोजन

1 min read
Flood Disaster Management Committee organized a mock drill in Handia
Text Size:

Harda news : मध्यप्रदेश राज्य आपातकालीन आपदा मोचन बल एसडीईआरएफ व होमगार्ड के दल द्वारा हंडिया स्थित पानी की टंकी घाट के पास बाढ़ आपदा प्रबन्धन समिति मॉकड्रिल का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कलेक्टर आदित्य सिंह, पुलिस अधिक्षक अभिनव चौकसे व अपर कलेक्टर डॉ. नागार्जुन बी. गौडा सहित पुलिस, उद्योग, पशु चिकित्सा, शिक्षा, परिवहन, सामाजिक न्याय, नगर पालिका व खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग के अधिकारी मौजूद थे।

मॉकड्रिल का संचालन होमगार्ड की कम्पनी कमाण्डेंट श्रीमती रक्षा राजपूत ने किया। मॉकड्रिल के दौरान बाढ़ के दौरान डूबते हुए व्यक्तियों को बचाने के तरीके बताये गये। इस दौरान सर्पदंश होने की स्थिति में पीडि़त व्यक्ति के प्राथमिक उपचार के बारे में भी बताया। कलेक्टर सिंह ने होमगार्ड की कम्पनी कमाण्डेंट श्रीमती राजपूत को निर्देश दिये कि मॉकड्रिल का प्रदर्शन जिले के हायर सेकण्ड्री स्कूल व कॉलेजों में जिला व तहसील मुख्यालय पर भी किया जाए।

What do you think?