Skip to content
ताज़ा खबर
खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिठाई और खाद्य पदार्थों के नमूने लिए, जांच के लिए भोपाल भेजेदीपावली पर्व को लेकर अधिकारियों ने पटाखा बाजारों का किया निरीक्षणधनतेरस के अवसर पर “स्वामित्व योजना” के तहत आवासीय अधिकारों के पंजीकृत कराएकृषि आदान विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण, बीज गुणवत्ता जांच के लिए नमूने लिएखंडवा, हरसूद एवं खालवा में खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गएगुम इंसान, गुम बालक/बालिका एवं महिला अपराधोंलोकतंत्र की मजबूती में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण – केंद्रीय राज्य मंत्री उइकेयुवा सृजन जन संवाद मे विद्यार्थियों ने किया थाना कोतवाली एवं पुलिस कंट्रोल रूम हरदा का भ्रमणस्वामी विवेकानंद शासकीय महाविद्यालय में आयोजित हुआ “जन सुरक्षा – युवा सृजन संवाद” कार्यक्रममुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत रहटगांव में शिविर आयोजित
8 Nov 2026 हरदा 19°C

ताज़ा ख़बरें हरदा से

Sunday, 8 November 2026
हरदा

Harda news : ‘जल गंगा संवर्धन अभियान’ के तहत पेड़ी घाट सौन्दर्यीकरण का कार्य जारी

3 min read
Pedi Ghat beautification work continues under ‘Jal Ganga Samvardhan Abhiyan’
Text Size:

Harda news : मध्यप्रदेश सरकार द्वारा जल संरक्षण अभियान के तहत नदियों, तलाब, कुए, वाबड़ी आदि की साफ- सफाई के लिए जल संरक्षण व संवर्धन तथा पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से 5 से 16 जून तक ‘जल गंगा संवर्धन अभियान’ शुरू किया गया है। इस अभियान के तहत हरदा जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्र में जल संरक्षण एवं संवर्धन अभियान में आसपास के जल स्रोतों के संरक्षण और स्वच्छता के साथ-साथ इन स्थानों पर वृक्षारोपण करने एवं सौन्दर्यीकरण किया जा रहा है।

सिराली में लगभग 100 वर्ष पुराने कुए का जीर्णोद्धार कराया

मुख्य नगर पालिका अधिकारी राहुल शर्मा ने बताया कि ‘जल गंगा संवर्धन अभियान’ के तहत नगर परिषद सिराली द्वारा ‘जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत वार्ड क्रमांक 14 रामपुरा स्थित पुराने कुएं का जीर्णोद्धार कर पुरानी मुंडेर को हटाकर कुएं की नई मुंडेर का निर्माण कराया गया। उन्होने बताया कि लगभग 100 वर्ष पुराना यह कुआ झाडिय़ों के बीच दबा हुआ था और आसपास गंदगी होने के कारण नजर भी नहीं आता था। अभियान के तहत इस पुराने कुए की साफ-सफाई कराकर कुए में पड़े कचरे को हटाया गया तो काफी पानी निकल आया। पानी की लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग से जांच करा ली गई है। पानी पीने योग्य पाया गया है। अब इस कुए से भी रामपुरा क्षेत्र में पेयजल प्रदाय किया जा रहा है।

पोकलेन मशीन से अजनाल नदी की साफ-सफाई जारी

इसी क्रम में हरदा शहर में अजनाल नदी के पेड़ी घाट पर नगर परिषद हरदा द्वारा पोकलेन मशीन के माध्यम से गाद निकाल कर साफ-सफाई करने व घाट सौन्दर्यीकरण का कार्य लगातार जारी है।
हरदा विकासखण्ड के ग्राम बूंदड़ा में ‘जल गंगा संवर्धन’ अभियान के तहत कुए का जीर्णोद्धार किया गया तथा स्वच्छता अभियान चलाकर जल स्रोतों के आसपास के क्षेत्र की साफ सफाई की गई। इसके अलावा ग्राम पंचायत करनपुरा में ‘जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत पौधरोपण किया गया।

खिरकिया ब्लॉक के गांवों में जल स्रोतों की साफ-सफाई की गई

इसी तरह जनपद पंचायत खिरकिया में ‘जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत गोसंवर्धन एवं संरक्षण के उद्देश्य से ग्राम जामुखो, महेंद्रगांव, चिकलपाट, कुंभीखेड़ी, पड़वा, छुरीखाल, मगरिया व जामन्याखुर्द में हौज निर्माण, मरम्मत व हौज की साफ-सफाई कर पशुओं के लिये पानी की व्यवस्था की गई। इसके अलावा ग्राम पंचायत जटपुरामाल में साफ-सफाई कार्य किया गया तथा ग्राम पिडगांव में नाली गहरीकरण कार्य किया गया। इसके अलावा जनपद पंचायत टिमरनी के ग्राम गोंदागांवकला व पिपल्याकला में नाला सफाई का कार्य जारी है।

What do you think?