Skip to content
ताज़ा खबर
खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिठाई और खाद्य पदार्थों के नमूने लिए, जांच के लिए भोपाल भेजेदीपावली पर्व को लेकर अधिकारियों ने पटाखा बाजारों का किया निरीक्षणधनतेरस के अवसर पर “स्वामित्व योजना” के तहत आवासीय अधिकारों के पंजीकृत कराएकृषि आदान विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण, बीज गुणवत्ता जांच के लिए नमूने लिएखंडवा, हरसूद एवं खालवा में खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गएगुम इंसान, गुम बालक/बालिका एवं महिला अपराधोंलोकतंत्र की मजबूती में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण – केंद्रीय राज्य मंत्री उइकेयुवा सृजन जन संवाद मे विद्यार्थियों ने किया थाना कोतवाली एवं पुलिस कंट्रोल रूम हरदा का भ्रमणस्वामी विवेकानंद शासकीय महाविद्यालय में आयोजित हुआ “जन सुरक्षा – युवा सृजन संवाद” कार्यक्रममुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत रहटगांव में शिविर आयोजित
8 Nov 2026 हरदा 26°C

ताज़ा ख़बरें हरदा से

Sunday, 8 November 2026
नर्मदापुरम

Narmadapuram news : अधिकारियों ने ग्रामों में नल जल योजना, आंगनबाड़ी एवं पंचायत के कार्यों का किया निरीक्षण

3 min read
Officials started Nal Jal Yojana in villages,
Text Size:

Narmadapuram news : कलेक्टर सोनिया मीना के आदेश पर विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने जिले के विभिन्न ग्रामों का भ्रमण किया, गांव वालों के बीच पहुंचकर चौपाल लगाई और उनकी समस्याएं सुनी और यथा संभव उसका वहीं पर निराकरण किया। सभी अधिकारियों ने ग्रामों में पेयजल की स्थिति, नल जल योजना, आंगनबाड़ी केंद्र एवं पंचायत के कार्यों का निरीक्षण किया। इस दौरान ग्रामीणों द्वारा बताई गई समस्याओं को यथा संभव निराकरण किया ।

वरिष्ठ जिला पंजीयक राजीव कुमार ने सोहागपुर के ग्राम पामली, हथनाबढ़ का भ्रमण किया। उन्होंने चौपाल लगाकर ग्रामीणों की समस्याएं सुनी, शासकीय योजनाओं के क्रियान्वयन के संबंध में ग्रामीणों से जानकारी ली। ग्राम हथनाबड़ में ग्रामीणों ने गॉंव में व्याप्त समस्याएं बताई। ग्रामीणों ने बताया कि स्कूल भवन होने के बाद भी भवन में स्कूल नहीं लगता है। हथनाबढ़ से चौराहेठ तक रोड नही हैं, आनेजाने में असुविधा होती है। ग्राम में स्ट्रीट लाईट भी नही है। वहीं ग्राम पामली के ग्रामीणों ने बताया कि कृषि कार्य हेतु सिंचाई सुविधा नही है, ग्राम में नलजल योजना भी नही है। वरिष्ठ जिला पंजीयक ने मौके पर ही संबंधित अधिकारियों को दूरभाष पर उक्त समस्याओं से अवगत कराया।

जिला खाद्य एवं आपूर्ति अधिकारी ज्योति जैन सिंघई ने केसला विकासखंड के ग्राम पंचायत बांदरी, पारछा एवं नया मालनी ग्राम का भ्रमण किया। ग्राम बांदरी में लाड़ली लक्ष्मी योजना, पेयजल की स्थिति, ऑंगनबाड़ी भवन की अद्यतन जानकारी ली। उन्होंने मौके पर ही ऑंगनबाड़ी से मिलने वाले मैन्यू अनुसार भोजन का अवलोकन किया। ग्राम पारछा में स्कूल भवन में शौचालय की स्थिति, नलजल योजना का अवलोकन किया। ग्राम नया मालनी में लाड़ली बहना योजना रोड की स्थिति का निरीक्षण किया एवं वृद्धावस्था तथा विधवा पेंशन योजना एवं पीडीएस वितरण की स्थिति की जानकारी ली। ग्राम में चौपाल लगाकर ग्रामीणों की समस्याओं को सुना।

जिला रेशम अधिकारी रवीन्द्र सिंह ने ग्राम टांगना का भ्रमण कर ग्राम में चौपाल लगाकर स्कूल एवं ऑंगनबाड़ी की स्थिति का अवलोकन किया। जनपद पंचायत सिवनीमालवा की मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रुति चौधरी ने ग्राम पंचायत ढेंकना, पलासी, चारखेड़ा, नोनिया का भ्रमण कर नलजल योजना का निरीक्षण किया।

जिला संयोजक आदिम जाति कल्याण संजय द्वेदी ने सिवनीमालवा के वन ग्राम बारहशैल, बैट, नापूपुरा में चौपाल लगाकर पेयजल की स्थिति, ग्राम में मौजूद स्वास्थ्य सुविधाएं एवं हितग्राही मूलक योजनाओं के संबंध में ग्रामीणों से चर्चा की। उन्होंने ग्राम जमानी में निर्माणाधीन सीनियर अनुसूचित जनजाति बालक छात्रावास का भी निरीक्षण किया। नापतौल विभाग के सलिल ल्यूक ने बनखेड़ी के ग्राम परसवाड़ा, ढांडिया में पेयजल की स्थिति का निरीक्षण किया।

What do you think?