Skip to content
ताज़ा खबर
खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिठाई और खाद्य पदार्थों के नमूने लिए, जांच के लिए भोपाल भेजेदीपावली पर्व को लेकर अधिकारियों ने पटाखा बाजारों का किया निरीक्षणधनतेरस के अवसर पर “स्वामित्व योजना” के तहत आवासीय अधिकारों के पंजीकृत कराएकृषि आदान विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण, बीज गुणवत्ता जांच के लिए नमूने लिएखंडवा, हरसूद एवं खालवा में खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गएगुम इंसान, गुम बालक/बालिका एवं महिला अपराधोंलोकतंत्र की मजबूती में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण – केंद्रीय राज्य मंत्री उइकेयुवा सृजन जन संवाद मे विद्यार्थियों ने किया थाना कोतवाली एवं पुलिस कंट्रोल रूम हरदा का भ्रमणस्वामी विवेकानंद शासकीय महाविद्यालय में आयोजित हुआ “जन सुरक्षा – युवा सृजन संवाद” कार्यक्रममुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत रहटगांव में शिविर आयोजित
8 Nov 2026 हरदा 29°C

ताज़ा ख़बरें हरदा से

Sunday, 8 November 2026
नर्मदापुरम

Narmadapuram news : जल गंगा संवर्धन अभियान में आमजन ने भी आगे आकर किया श्रमदान

3 min read
Common people also came forward and donated their labour in the Jal Ganga Sanrakshan Abhiyan
Text Size:

Narmadapuram news : जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत नर्मदापुरम जिले में जगह-जगह नदी के घाटो की सफाई का अभियान मूर्त रूप ले रहा है। अभियान के तहत पुराने कुओं, बाबडिय़ों, तालाबों एवं जल संरचनाएं जो बंद पड़ी है उनके जीर्णोद्धार का कार्य जोर शोर से शुरू हो गया है। जल गंगा संवर्धन अभियान 16 जून तक आयोजित किया जाएगा।

इसी क्रम में नगर पालिका अधिकारी नर्मदापुरम हिमेश्वरी पटले के नेतृत्व में सेठानी घाट में साफ-सफाई का अभियान शुरू किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में आमजन, वालिटिंयर्स, स्वयंसेवी संस्थाओं के प्रतिनिधि सेठानीघाट पर पहुँकर घाट की सफाई में अपना अमूल्य सहयोग दिया।

सोहागपुर की पलकमती नदी के पुर्नजीवन का कार्य भी प्राथमिकता से किया जा रहा है। आज नगरपालिका अधिकारी जीएस राजपूत के नेतृत्व में बड़ी संख्या में लोगो ने पलकमती नदी पहुँचकर नदी से जलकुंभी को निकाला। नदी के आसपास सफाई कर नदी से गाद एवं मिटटी को निकाला। जेसीबी से नदी गहरीकरण का कार्य भी किया गया।

जलगंगा संवर्धन अभियान से आमलोगो को जोडऩे के लिए उनके बीच व्यापक प्रचार-प्रसार करने के लिए एवं जलस्त्रोंतो के प्रति आमलोगो को जागरूक करने के लिए नवांकुर संस्था ने बीसारोड़ा एवं ग्राम विकास प्रस्फूटन समिति ने बाईखेड़ी और बीसारोड़ा में दीवार लेखन किया।
अभियान के तहत नगर पालिका सिवनीमालवा में शहर के सभी 15 वार्डो में विशेष साफ-सफाई का अभियान चलाया।

नगर पालिका अधिकारी शीतल भलावी ने बताया कि विशेष सफाई अभियान के तहत शहर की नदी के शक्ति घाट पर सफाई अभियान चलाया एवं घाट पर आने वाले लोगो को साफ-सफाई के प्रति एवं घाट में गंदगी न फैलाने के प्रति जागरूक किया।

नगरपालिका परिषद पिपरिया में शहर से सटी मछवासा नदी में जलगंगा अभियान की शुरूआत की। मछवासा नदी में श्रमदान करने के लिए जनप्रतिनिधियों ने बढ़चढ़ कर सहयोग दिया। विधायक ठाकुरदास नागवंशी, नगरपालिका अध्यक्ष मीना नागपाल, एसडीएम संतोष तिवारी ने नदी गहरीकण के लिए श्रमदान किया। जेसीबी मशीन से नदी का गहरीकरण किया जा रहा है। बताया गया कि नदी के गहरीकरण कार्य से जलस्त्रोत भरेंगे एवं पूरे वर्ष भर नदी में पानी स्टोर रहेगा।

पार्षदगणो एवं जनप्रतिनिधियों ने श्रमदान में सहयोग किया। पिपरिया के सेक्टर 4 एवं 5 में नवांकुर संस्था ने ग्रामवासियों के साथ मिलकर ग्राम के मंदिर परिसर एवं ग्राम की नालियों की साफ-सफाई की। लोगो को जागरूकता की शपथ भी दिलाई। बताया गया कि 16 जून को इन स्थानों पर वृहदस्तर पौधरोपण भी किया जाएगा।

जलगंगा संवर्धन अभियान के तहत जनअभियान परिषद ने बनखेड़ी में राजा वाले कुंआ पर श्रमदान किया। कुंआ का गहरीकण किया, आसपास की घास एवं कचरे को हटाया। बनखेड़ी में हनुमान मंदिर परिसर में स्थित पुराने कुंआ की साफ-सफाई की गई। कुंए में वर्षो का जल एकत्रित किए जाने हेतु रिचार्ज का कार्य भी किया जा रहा है।

अभियान के तहत ग्राम पंचायत रोझड़ा में वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम लगाने हेतु भूमि पूजन किया गया। ग्राम गुर्रा में नाली की सफाई की गई। ग्राम टेकापार में अमृत सरोवर के आसपास साफ-सफाई का कार्य किया गया।

What do you think?