Skip to content
ताज़ा खबर
खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिठाई और खाद्य पदार्थों के नमूने लिए, जांच के लिए भोपाल भेजेदीपावली पर्व को लेकर अधिकारियों ने पटाखा बाजारों का किया निरीक्षणधनतेरस के अवसर पर “स्वामित्व योजना” के तहत आवासीय अधिकारों के पंजीकृत कराएकृषि आदान विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण, बीज गुणवत्ता जांच के लिए नमूने लिएखंडवा, हरसूद एवं खालवा में खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गएगुम इंसान, गुम बालक/बालिका एवं महिला अपराधोंलोकतंत्र की मजबूती में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण – केंद्रीय राज्य मंत्री उइकेयुवा सृजन जन संवाद मे विद्यार्थियों ने किया थाना कोतवाली एवं पुलिस कंट्रोल रूम हरदा का भ्रमणस्वामी विवेकानंद शासकीय महाविद्यालय में आयोजित हुआ “जन सुरक्षा – युवा सृजन संवाद” कार्यक्रममुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत रहटगांव में शिविर आयोजित
8 Nov 2026 हरदा 31°C

ताज़ा ख़बरें हरदा से

Sunday, 8 November 2026
नर्मदापुरम

Narmadapuram news : 3 वेयरहाउस संचालक को नोटिस जारी

1 min read
Text Size:

Narmadapuram news : अनियमितता पाए जाने पर 3 वेयरहाउस संचालाको यथा आरती वेयरहाउस आंखमऊ, बाबा वेयरहाउस एवं परम वेयरहाउस को म.प्र. वेयरहाउसिंग लॉजिस्टिक कॉर्पोरेशन के शाखा प्रबंधको द्वारा नोटिस जारी किए गए है। प्राप्त जानकारी के अनुसार आरती वेयरहाउस ग्राम आंखमऊ एवं बाबा वेयरहाउस गूजरवाडा का गत दिवस अधिकारियों द्वारा निरीक्षण किया गया था।

निरीक्षण के दौरान गोदाम में बगैर स्लॉट बुकिंग एवं पंजीयन के मूंग के ढेर पाए गए जो कि उपार्जन नीति का उल्लंघन है। वहीं परम वेयरहाउस सनखेडा के निरीक्षण के दौरान कुल 27 किसानों से 390 क्विंटल की खरीदी की गई थी। जिसमें से 63 क्विंटल की आरटी की गई थी। शेष लंबित के गोदाम में ऐयर वेंटिलेटर के स्थान पर नीचे की तरफ खिड़किया बनाई गई है जोकि खुली है। इस कारण वर्षा के पानी की बौछारें मूंग में आ रही है जिससे मूंग गीला हो रहा है। उक्त तीनों वेयर हाउस को 3 दिवस में संतोष जनक जवाब प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए है।

What do you think?