Skip to content
ताज़ा खबर
खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिठाई और खाद्य पदार्थों के नमूने लिए, जांच के लिए भोपाल भेजेदीपावली पर्व को लेकर अधिकारियों ने पटाखा बाजारों का किया निरीक्षणधनतेरस के अवसर पर “स्वामित्व योजना” के तहत आवासीय अधिकारों के पंजीकृत कराएकृषि आदान विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण, बीज गुणवत्ता जांच के लिए नमूने लिएखंडवा, हरसूद एवं खालवा में खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गएगुम इंसान, गुम बालक/बालिका एवं महिला अपराधोंलोकतंत्र की मजबूती में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण – केंद्रीय राज्य मंत्री उइकेयुवा सृजन जन संवाद मे विद्यार्थियों ने किया थाना कोतवाली एवं पुलिस कंट्रोल रूम हरदा का भ्रमणस्वामी विवेकानंद शासकीय महाविद्यालय में आयोजित हुआ “जन सुरक्षा – युवा सृजन संवाद” कार्यक्रममुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत रहटगांव में शिविर आयोजित
8 Nov 2026 हरदा 32°C

ताज़ा ख़बरें हरदा से

Sunday, 8 November 2026
नर्मदापुरम

Narmadapuram news : सीईओ ने स्कूल तथा आंगनवाडियो का किया निरीक्षण, अनुपस्थित कर्मचारियों को नोटिस

2 min read
notice to absent employees
Text Size:

Narmadapuram news : मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत नर्मदापुरम सोजान सिंह रावत द्वारा जनपद नर्मदापुरम की ग्राम पंचायतों का दौरा कर नर्मदा पथ पौधारोपण के कार्यो मनरेगा योजना के कार्यो शलाओ, आंगनवाडिय़ों तथा मध्यान भोजन का निरीक्षण किया गया। सीईओ रावत द्वारा नर्मदापुरम के ग्राम डोंगरवाडा, हासलपुर, बडोदिया, एवं अंधियारी का भ्रमण किया गया एवं नर्मदा परिक्रमा पथ पर इन पंचायतो द्वारा मनरेगा योजना अंतर्गत सडक़ किनारे, सामुदायिक भूमि पर एवं हितग्राहियों की निजी भूमि पर लिये गये पौधारोपण कार्यो का निरीक्षण किया गया एवं प्रगति कम होन के कारण संबंधित उपयंत्री को नवीन परियोजनाएं स्वीकृत करने के निर्देश दिये गये।

सीईओ रावत द्वारा इन ग्रामों में शालाओ का भ्रमण कर विद्यार्थियों से पुस्तक वितरण, गणवेश वितरण की जानकारी ली गयी। शालाओं की उपस्थिति पंजी एवं ऑन लाईन एप के माध्यम से किये जा रहे कार्यो के बारे में शिक्षको से जानकारी ली गई शालाओ मे पूर्व वर्षो में प्राप्त राशि एवं उनके द्वारा किये गये व्यय पंजियो का निरीक्षण किया गया। विधार्थीयों से चर्चा कर उनसे पुस्तकों का पाठन करवाया गया शालाओ में बनने वाले मध्यांन भोजन की गुणवत्ता की जॉच की गई।

निरीक्षण के दौरान शास. प्राथमिक शाला हासलपुर में मध्यान्ह भोजन संचालित नही होने पर प्रधानाध्यापक के विरूद्ध 03 दिवस का वेतन काटने की दण्डात्मक कार्यवाही की, वही दूसरी तरफ शास. प्राथमिक शाला अंधियारी में मध्यान्ह भोजन के अंतर्गत व्यवस्थित किचिन शेड, मेन्यु अनुसार भोजन, साफ सफाई की समूचित व्यवस्था उपलब्ध थी, जिस पर उन्होंने कहा ‘‘यहा कार्यरत स्वसहायता समूह ने इस काम के लिए अपने सभी प्रयासो को लगाया है इसलिए वह प्रशंसा का पात्र है। इस प्रकार की कार्यप्रणाली के लिए समूह को पुरूस्कृत किया जाएगा।‘‘ इसके साथ ही रावत ने शिक्षको को मध्यान्ह भोजन के पोर्टल पर प्रतिदिन मध्यान्ह भोजन के पश्चात विद्यार्थियों की उपस्थिति का करने एवं समूह को खाद्यान्न का उठाव निर्धारित समय पर करने के निर्देश दिये ।

ग्राम हासलपुर की प्राथमिक शाला में प्रधान अध्यापक ओमप्रकाश शर्मा एवं आंगनवाड़ी में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता श्रीमति सविता मीना अनुपस्थित पाये गये जिससे उन्हे कारण बताओ सूचना पत्र जारी किये जाने के निर्देश दिये गये। सीईओ जिला पंचायत द्वारा भ्रमण के समय उपस्थित सहायक यंत्री, उपयंत्री, एवं सहायक सचिव को निर्देश दिये गये है कि सभी शासकीय विल्डिंगों में रूफ वाटर हार्वेस्टिंग के कार्य करवाया जाय एवं यदि पूर्व में कार्य किया गया है तो आवश्यकता होने पर वहॉ जीर्णोद्धार कराया जाये।

What do you think?