Skip to content
ताज़ा खबर
खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिठाई और खाद्य पदार्थों के नमूने लिए, जांच के लिए भोपाल भेजेदीपावली पर्व को लेकर अधिकारियों ने पटाखा बाजारों का किया निरीक्षणधनतेरस के अवसर पर “स्वामित्व योजना” के तहत आवासीय अधिकारों के पंजीकृत कराएकृषि आदान विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण, बीज गुणवत्ता जांच के लिए नमूने लिएखंडवा, हरसूद एवं खालवा में खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गएगुम इंसान, गुम बालक/बालिका एवं महिला अपराधोंलोकतंत्र की मजबूती में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण – केंद्रीय राज्य मंत्री उइकेयुवा सृजन जन संवाद मे विद्यार्थियों ने किया थाना कोतवाली एवं पुलिस कंट्रोल रूम हरदा का भ्रमणस्वामी विवेकानंद शासकीय महाविद्यालय में आयोजित हुआ “जन सुरक्षा – युवा सृजन संवाद” कार्यक्रममुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत रहटगांव में शिविर आयोजित
8 Nov 2026 हरदा 31°C

ताज़ा ख़बरें हरदा से

Sunday, 8 November 2026
नर्मदापुरम

Narmadapuram news : सीवरेज पाइप बिछाने एवं रोड रेस्टोरेशन कार्य की कम्पनी द्वारा प्रतिदिन की जा रही मॉनिटरिंग

1 min read
Laying of sewerage pipes and road restoration
Text Size:

Narmadapuram news : नगरीय विकास एवं आवास विभाग के उपक्रम मध्यप्रदेश अर्बन डेवलपमेंट कम्पनी द्वारा नर्मदापुरम में जर्मन बैंक के एफडब्ल्यू के सहयोग से सीवरेज परियोजना पर कार्य किया जा रहा है। एमपीयूडीसी द्वारा लोकनिर्माण विभाग से अनुमति उपरांत एवं लोकनिर्माण विभाग से तय मापदंड अनुसार सीवेज पाइप लाइन को सडक़ किनारे बिछाया जा रहा है। सीवरेज पाइप बिछाने एवं रोड रेस्टोरेशन कार्य की कम्पनी द्वारा प्रतिदिन मॉनिटरिंग भी की जा रही है। मानसून को देखते हुए नगर की छोटी छोटी गालियों में अभी कार्य नहीं किया जा रहा है परंतु परियोजना की महत्ता एवं कार्य की आवश्यकता को देखते हुए ,शहर के बाहरी क्षेत्रो व परियोजना के सिविल कार्य के लिए सम्बंधित अधिकारियों ने कॉन्ट्रैक्टरों को निर्देशित किया है। 39 किलोमीटर लम्बे कंक्रीट व कोलतार रोड पर कंपनी द्वारा मरम्मत कार्य भी कर लिया गया है। रोड मरम्मत का शेष कार्य भी प्रगतिरत है।

What do you think?