Skip to content
ताज़ा खबर
खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिठाई और खाद्य पदार्थों के नमूने लिए, जांच के लिए भोपाल भेजेदीपावली पर्व को लेकर अधिकारियों ने पटाखा बाजारों का किया निरीक्षणधनतेरस के अवसर पर “स्वामित्व योजना” के तहत आवासीय अधिकारों के पंजीकृत कराएकृषि आदान विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण, बीज गुणवत्ता जांच के लिए नमूने लिएखंडवा, हरसूद एवं खालवा में खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गएगुम इंसान, गुम बालक/बालिका एवं महिला अपराधोंलोकतंत्र की मजबूती में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण – केंद्रीय राज्य मंत्री उइकेयुवा सृजन जन संवाद मे विद्यार्थियों ने किया थाना कोतवाली एवं पुलिस कंट्रोल रूम हरदा का भ्रमणस्वामी विवेकानंद शासकीय महाविद्यालय में आयोजित हुआ “जन सुरक्षा – युवा सृजन संवाद” कार्यक्रममुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत रहटगांव में शिविर आयोजित
8 Nov 2026 हरदा 27°C

ताज़ा ख़बरें हरदा से

Sunday, 8 November 2026
नर्मदापुरम

Narmadapuram News : न्यू होटल को बनाया बजट फ्रेंडली पचमढ़ी में कचरे का निष्पादन वैज्ञानिक पद्धति से

2 min read
New hotel made budget friendly
Text Size:

Narmadapuram News : विश्व प्रसिद्ध पर्यटन क्षेत्र पचमढ़ी को प्लास्टिक मुक्त करने बनाने के लिए अभिनव प्रयास किए जा रहे है। इसके तहत 2 लीटर से कम की प्लास्टिक बोतल को पचमढ़ी में प्रतिबंधित किया गया है। केंट बोर्ड साडा क्षेत्र एवं सतपुड़ा टाइगर रिजर्व के जंगलों में पर्यटक 2 लीटर से कम की प्लास्टिक बोतल इस्तेमाल नहीं कर रहे हैं। पचमढ़ी को प्लास्टिक मुक्त बनाने का यह अभियान विगत एक माह से चल रहा है और इसमें अभूतपूर्व सफलता मिल रही है।

पचमढ़ी क्षेत्र के सभी दुकान में प्लास्टिक की बोतल अब नहीं मिल रही है। पचमढ़ी क्षेत्र के सभी लोग एवं आने वाले पर्यटक पचमढ़ी को प्लास्टिक मुक्त बनाने के लिए विशेष सहयोग कर रहे हैं। वही साडा के अंतर्गत संचालित न्यू होटल में भी अधो संरचना विकास के कार्य किए जा रहे हैं। न्यू होटल के कमरों का रिनोवेशन का कार्य प्रारंभ किया गया है। साथ ही सिवरेज लाइन एवं वाटर सप्लाई लाइन का भी अभी रिनोवेशन किया जा रहा है।

कलेक्टर सुश्री सोनिया मीना स्वयं न्यू होटल पहुंचकर किए जा रहे रिनोवेशन के कार्यों का अवलोकन किया। न्यू होटल को बजट फ्रेंडली बनाया गया है। निम्न एवं मध्यम आय वर्ग के पर्यटकों के लिए विशेष सुविधाएं देते हुए किराए में वृद्धि नहीं की गई है किराया पूर्ववर्ती रखा गया है। न्यू होटल में एक एसी रूम का किराया 1000 रुपए एवं नॉन एसी का किराया 750 रुपए यथावत रखा गया है। जो निम्न एवं मध्यम वर्ग के पर्यटकों के बजट के अंतर्गत है।

पचमढ़ी में एक और अभिनव पहल की गई है, अब पचमढ़ी का कचरा केंट बोर्ड के कचरा प्लांट में निष्पादित किया जा रहा है। साडा सीईओ नीरज श्रीवास्तव ने बताया कि पचमढ़ी साडा एवं एसटीआर का कचरा पृथक पृथक कर गिले एवं सुखे कचरे में विभाजित कर केंट बोर्ड के कचरा प्लांट में उसे वैज्ञानिक पद्धति से डिस्पोजल किया जा रहा है। यह कार्य 1 नवंबर से प्रारंभ है। इससे पचमढ़ी साफ और क्लीन दिखाई दे रही है। नई एवं बदली हुई पचमढ़ी पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित कर रही है।

What do you think?