Skip to content
ताज़ा खबर
खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिठाई और खाद्य पदार्थों के नमूने लिए, जांच के लिए भोपाल भेजेदीपावली पर्व को लेकर अधिकारियों ने पटाखा बाजारों का किया निरीक्षणधनतेरस के अवसर पर “स्वामित्व योजना” के तहत आवासीय अधिकारों के पंजीकृत कराएकृषि आदान विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण, बीज गुणवत्ता जांच के लिए नमूने लिएखंडवा, हरसूद एवं खालवा में खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गएगुम इंसान, गुम बालक/बालिका एवं महिला अपराधोंलोकतंत्र की मजबूती में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण – केंद्रीय राज्य मंत्री उइकेयुवा सृजन जन संवाद मे विद्यार्थियों ने किया थाना कोतवाली एवं पुलिस कंट्रोल रूम हरदा का भ्रमणस्वामी विवेकानंद शासकीय महाविद्यालय में आयोजित हुआ “जन सुरक्षा – युवा सृजन संवाद” कार्यक्रममुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत रहटगांव में शिविर आयोजित
8 Nov 2026 हरदा 19°C

ताज़ा ख़बरें हरदा से

Sunday, 8 November 2026
नर्मदापुरम

Narmadapuram News : राष्ट्रीय विधिक सेवा दिवस पर मैराथन दौड़ एवं विधिक जागरूकता प्रदर्शनी आयोजित

2 min read
Marathon race on National Legal Service Day
Text Size:

Narmadapuram News : मध्यप्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर के निर्देशानुसार एवं प्रधान जिला एवं सेशन न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, नर्मदापुरम के मार्गदर्शन में एवं शशि सिंह जिला न्यायाधीश सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण नर्मदापुरम के नेतृत्व में 09 नवम्बर शनिवार को राष्ट्रीय विधिक सेवा दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली, म. प्र. राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जबलपुर एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, नर्मदापुरम की नि:शुल्क विधिक सहायता को जन सामान्य तक न्याय की पहुंच सुलभ बनाने के उद्देश्य को साकार करने हेतु मैराथन (सद्भावना) दौड़ का आयोजन किया गया।

उक्त मैराथन (सद्भावना) दौड़ का प्रधान न्यायाधीश, कुटुंब न्यायालय, प्रियदर्शन शर्मा विशेष न्यायाधीश मनोज कुमार, अपर कलेक्टर डॉ. बबिता राठौर ने हरी झण्डी दिखाकर दौड़ को प्रारंभ किया गया। मैराथन (सद्भावना) दौड़ में लगभग 700 विभिन्न महाविद्यालय, विद्यालयों एवं अन्य संस्थाओं के विद्यार्थियों के द्वारा भाग लिया गया। पुरुष वर्ग में सुनील कलमे प्रथम, ओमप्रकाश भलावी द्वितीय, सौम्य परदेशी तृतीय स्थान पर रहे। बालिका वर्ग में कुमारी हविश प्रथम कु. निकिता काकोडिया द्वितीय, जीना भल्लावी ने तृतीय स्थान पर रहे। मैराथन दौड़ के समापन उपरांत पुरुष एवं महिला वर्ग के विजेताओं के प्रधान जिला एवं सेशन न्यायाधीश एवं अतिथियों द्वारा पुरस्कार एवं प्रशस्ति प्रमाण पत्र प्रदान किये गये। मैराथन दौड़ में भाग ले रहे प्रतिभागियों को नालसा के लोगों वाली टोपी एवं टी-शर्ट एवं स्वल्पाहार पैकेट वितरित किये गए।

एडीआर प्रांगण में आयोजित विधिक जागरूकता प्रदर्शनी का श्रीमान प्रधान सेशन न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण नर्मदापुरम द्वारा शुभारंभ किया गया। प्रदर्शनी में राष्ट्रीय एवं राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण की योजना के प्रदर्शन के साथ साथ म0प्र0 शासन की योजनाओं के तहत जेल विभाग, महिला एवं बाल विकास सामाजिक न्याय विभाग, श्रम विभाग, नगर पालिका कृषि विभाग, वन स्टॉप सेंटर आदिम जाति कल्याण विभाग के द्वारा भी अपनी योजना के संबंध में प्रदर्शनी में भाग लेकर योजनाओं का प्रचार प्रसार किया।

What do you think?