Skip to content
ताज़ा खबर
खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिठाई और खाद्य पदार्थों के नमूने लिए, जांच के लिए भोपाल भेजेदीपावली पर्व को लेकर अधिकारियों ने पटाखा बाजारों का किया निरीक्षणधनतेरस के अवसर पर “स्वामित्व योजना” के तहत आवासीय अधिकारों के पंजीकृत कराएकृषि आदान विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण, बीज गुणवत्ता जांच के लिए नमूने लिएखंडवा, हरसूद एवं खालवा में खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गएगुम इंसान, गुम बालक/बालिका एवं महिला अपराधोंलोकतंत्र की मजबूती में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण – केंद्रीय राज्य मंत्री उइकेयुवा सृजन जन संवाद मे विद्यार्थियों ने किया थाना कोतवाली एवं पुलिस कंट्रोल रूम हरदा का भ्रमणस्वामी विवेकानंद शासकीय महाविद्यालय में आयोजित हुआ “जन सुरक्षा – युवा सृजन संवाद” कार्यक्रममुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत रहटगांव में शिविर आयोजित
8 Nov 2026 हरदा 27°C

ताज़ा ख़बरें हरदा से

Sunday, 8 November 2026
हरदा

Harda News : राजस्व और पुलिस अधिकारी संयुक्त दौरे करें, कानून व्यवस्था पर रखें सतत नजर-कलेक्टर

2 min read
Revenue and Police officers joint tour
Text Size:

Harda News : कलेक्टर आदित्य सिंह ने जिले के सभी कार्यपालिक दंडाधिकारियों और पुलिस अधिकारियों को बैठक में निर्देश दिए कि वे संयुक्त दौरे करें तथा नियमित रूप से शांति समिति की बैठक अपने-अपने क्षेत्र में आयोजित करें। उन्होंने सभी एसडीएम और एसडीओपी को, तथा पुलिस निरीक्षक व तहसीलदारों को हर माह में दो बार तहसील स्तर पर संयुक्त मीटिंग आयोजित करने के निर्देश भी दिए और कहा कि इस बैठक का कार्यवाही विवरण भी वरिष्ठ कार्यालय को भेजा जाए। पुलिस अधीक्षक चौकसे ने बैठक में उपस्थित राजस्व व पुलिस अधिकारियों को पिछले दिनों सभी त्यौहार शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न होने पर बधाई दी।

उन्होंने कहा कि जिले के ग्रामीण और शहरी क्षेत्र में स्थित प्रमुख दुकानदारों, सभी निजी और सरकारी स्कूलों, अस्पतालों व नर्सिंग होम, पेट्रोल पंप व पंचायत भवनों के बाहरी हिस्से में सीसीटीवी कैमरे लगवाने के लिए संबंधित संचालकों को प्रेरित किया जाए। उन्होंने कहा कि कोई भी अपराध घटित होने पर सीसीटीवी कैमरे के माध्यम से उसकी मॉनिटरिंग आसान होती है। उन्होंने सभी कार्यपालिका दंडाधिकारियों से कहा कि वे अपने-अपने क्षेत्र में प्रतिबंधात्मक कार्यवाही नियमित रूप से करते रहें। उन्होंने कहा कि राजस्व व पुलिस अधिकारी आपसी समन्वय के साथ कार्य करें तो जिले के कानून व्यवस्था बेहतर बनी रहेगी।

What do you think?