Skip to content
ताज़ा खबर
खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिठाई और खाद्य पदार्थों के नमूने लिए, जांच के लिए भोपाल भेजेदीपावली पर्व को लेकर अधिकारियों ने पटाखा बाजारों का किया निरीक्षणधनतेरस के अवसर पर “स्वामित्व योजना” के तहत आवासीय अधिकारों के पंजीकृत कराएकृषि आदान विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण, बीज गुणवत्ता जांच के लिए नमूने लिएखंडवा, हरसूद एवं खालवा में खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गएगुम इंसान, गुम बालक/बालिका एवं महिला अपराधोंलोकतंत्र की मजबूती में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण – केंद्रीय राज्य मंत्री उइकेयुवा सृजन जन संवाद मे विद्यार्थियों ने किया थाना कोतवाली एवं पुलिस कंट्रोल रूम हरदा का भ्रमणस्वामी विवेकानंद शासकीय महाविद्यालय में आयोजित हुआ “जन सुरक्षा – युवा सृजन संवाद” कार्यक्रममुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत रहटगांव में शिविर आयोजित
8 Nov 2026 हरदा 27°C

ताज़ा ख़बरें हरदा से

Sunday, 8 November 2026
हरदा

Harda News : राजस्व प्रकरणों का समय सीमा में निराकरण करें, राजस्व वसूली बढ़ाएं-कलेक्टर

1 min read
Increase revenue collection-Collector
Text Size:

Harda News : कलेक्टर आदित्य सिंह ने कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित राजस्व अधिकारियों की बैठक में निर्देश दिए कि सभी राजस्व अधिकारी सीमांकन, नामांतरण और बंटवारे जैसे लंबित राजस्व प्रकरणों को लोक सेवा अधिनियम की निर्धारित समय सीमा में निराकृत करें। उन्होंने सभी राजस्व अधिकारियों को राजस्व वसूली बढ़ाने के निर्देश भी दिए।

कलेक्टर सिंह ने बैठक में सभी राजस्व अधिकारियों को निर्देश दिए कि अतिक्रमणकर्ताओं के विरुद्ध सख्त कार्यवाही करें, और बार-बार अतिक्रमण करने वालों को जेल भेजने की कार्यवाही भी करें। उन्होंने कहा कि चरनोई की भूमि से अतिक्रमण हटाने के लिए विशेष अभियान शुरू कर इस माह के अंत तक चरनोई की भूमि को अतिक्रमण मुक्त करें तथा इस आशय का प्रमाण पत्र भी दें। उन्होंने कहा कि कोई भी राजस्व प्रकरण ऑफलाइन दर्ज न किया जाए, आरसीएमएस पोर्टल के माध्यम से ही प्रकरण दर्ज व निराकृत किए जाएं। कलेक्टर सिंह ने सभी एसडीएम व तहसीलदारों को निर्देश दिए कि रीडर की लॉगिन पर कोई भी आवेदन एक भी दिन लंबित न रहे, यह सुनिश्चित किया जाए । उन्होंने राजस्व विभाग से संबंधित सी एम हेल्पलाइन की लम्बित शिकायतों के निराकरण की भी बैठक में समीक्षा की।

What do you think?