Skip to content
ताज़ा खबर
खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिठाई और खाद्य पदार्थों के नमूने लिए, जांच के लिए भोपाल भेजेदीपावली पर्व को लेकर अधिकारियों ने पटाखा बाजारों का किया निरीक्षणधनतेरस के अवसर पर “स्वामित्व योजना” के तहत आवासीय अधिकारों के पंजीकृत कराएकृषि आदान विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण, बीज गुणवत्ता जांच के लिए नमूने लिएखंडवा, हरसूद एवं खालवा में खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गएगुम इंसान, गुम बालक/बालिका एवं महिला अपराधोंलोकतंत्र की मजबूती में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण – केंद्रीय राज्य मंत्री उइकेयुवा सृजन जन संवाद मे विद्यार्थियों ने किया थाना कोतवाली एवं पुलिस कंट्रोल रूम हरदा का भ्रमणस्वामी विवेकानंद शासकीय महाविद्यालय में आयोजित हुआ “जन सुरक्षा – युवा सृजन संवाद” कार्यक्रममुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत रहटगांव में शिविर आयोजित
8 Nov 2026 हरदा 27°C

ताज़ा ख़बरें हरदा से

Sunday, 8 November 2026
हरदा

Harda News : रोजगार गारंटी योजना के परियोजना अधिकारी को हटाने के दिए निर्देश

2 min read
employment guarantee scheme project
Text Size:

Harda News : कलेक्टर आदित्य सिंह ने जिला पंचायत के सभाकक्ष में आयोजित बैठक में ग्रामीण विकास विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की विस्तार से समीक्षा की। इस दौरान कलेक्टर सिंह ने रोजगार गारंटी योजना के परियोजना अधिकारी राम प्रकाश हुड़े को हटाकर उनके स्थान पर यशवंत पटेल को मनरेगा का प्रभार देने के निर्देश दिए।

कलेक्टर सिंह ने आगामी 15 नवंबर को भगवान बिरसा मुंडा जयंती के अवसर पर शासन के निर्देश अनुसार ग्रामीण और शहरी क्षेत्र में कार्यक्रम आयोजित करने के निर्देश जिला संयोजक डॉ. कविता आर्य को दिए। उन्होंने कहा कि सामाजिक सुरक्षा पेंशन और दिव्यांग पेंशन जैसी योजनाओं के हितग्राहियों को समय पर पेंशन का भुगतान हो, यह सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि जिन ग्रामों में बैंकों की शाखाएं नहीं है, वहां बैंकिंग कॉरेस्पोंडेंट के माध्यम से हितग्राही तक पेंशन की राशि पहुंचाने की व्यवस्था की जाए। उन्होंने कहा कि 70 वर्ष से अधिक आयु के सभी वरिष्ठ नागरिकों तथा कर्मकार मंडल के पंजीबद्ध श्रमिकों के आयुष्मान कार्ड बनाने के कार्य में गति लाई जाए।

कलेक्टर सिंह ने सीएम हेल्पलाइन में दर्ज ग्रामीण विकास विभाग की शिकायतों के निराकरण के संबंध में भी उपस्थित अधिकारियों को निर्देश दिए । बैठक में कलेक्टर सिंह ने सभी ग्राम पंचायतों में मध्यान्ह भोजन योजना से संबंधित किचन शेड की सफाई पुताई करने के लिए भी जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों को निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि स्कूलों में मध्यान्ह भोजन का मेनू लिखवाया जाए, और उसी का पालन करते हुए बच्चों को मध्यान्ह भोजन वितरित किया जाए। उन्होंने बैठक में सही जानकारी न देने पर ग्रामीण आजीविका मिशन हरदा के विकासखंड समन्वयक के विरुद्ध कारण बताओं नोटिस जारी करने के निर्देश भी दिए।

कलेक्टर सिंह ने बैठक में कहा कि सभी सार्वजनिक भवनों को दिव्यांगों के लिए सुगम बनाया जाए। उन्होंने कहा कि दिव्यांगजन अधिकार अधिनियम के तहत दिव्यांगजनों को सेवा व सुविधाए समय सीमा में उपलब्ध कराई जाएं। कलेक्टर सिंह ने सभी वन ग्रामों में जन समस्याओं की सुनवाई के लिए हर मंगलवार को जनसुनवाई कार्यक्रम आयोजित करने के निर्देश भी जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों को दिए।

What do you think?