Skip to content
ताज़ा खबर
वृद्धाश्रम में बुजुर्गों के बीच कलेक्टर एवं एसपी ने मनाई दीपावलीखाद्य सुरक्षा विभाग ने मिठाई और खाद्य पदार्थों के नमूने लिए, जांच के लिए भोपाल भेजेदीपावली पर्व को लेकर अधिकारियों ने पटाखा बाजारों का किया निरीक्षणधनतेरस के अवसर पर “स्वामित्व योजना” के तहत आवासीय अधिकारों के पंजीकृत कराएकृषि आदान विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण, बीज गुणवत्ता जांच के लिए नमूने लिएखंडवा, हरसूद एवं खालवा में खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गएगुम इंसान, गुम बालक/बालिका एवं महिला अपराधोंलोकतंत्र की मजबूती में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण – केंद्रीय राज्य मंत्री उइकेयुवा सृजन जन संवाद मे विद्यार्थियों ने किया थाना कोतवाली एवं पुलिस कंट्रोल रूम हरदा का भ्रमणस्वामी विवेकानंद शासकीय महाविद्यालय में आयोजित हुआ “जन सुरक्षा – युवा सृजन संवाद” कार्यक्रम
9 Nov 2026 हरदा 30°C

ताज़ा ख़बरें हरदा से

Monday, 9 November 2026
हरदा

Harda News : मैराथन दौड़ के साथ विधिक सेवा सप्ताह संपन्न

3 min read
Legal Services Week with Marathon Race
Text Size:

Harda News : मध्य प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के आदेशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, हरदा द्वारा विधिक सेवा जागरूकता सप्ताह के अंतर्गत जिला न्यायालय परिसर, हरदा से मैराथन दौड़ का आयोजन शासन के अन्य विभाग शिक्षा, पुलिस, यातायात, खेल, स्वास्थ्य, जिला अधिवक्ता संघ, के सहयोग से किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्रीमती तृप्ति शर्मा द्वारा हरी झण्डी दिखाकर किया गया। दौड़ के प्रतिभागियों का मनोबल बढ़ाने के लिए जैसानी फाउंडेशन द्वारा प्रतिभागियों पर पुष्पवर्षा की गई। दौड़ में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विभिन्न वर्गों के विजेता प्रतिभागियों को शील्ड एवं प्रशस्ति पत्र देकर एवं सम्मिलित हुए सभी अन्य प्रतिभागियों को प्रशस्ति पत्र का वितरण प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश द्वारा किया गया।

कार्यक्रम में प्रधान जिला न्यायाधीश श्रीमती तृप्ति शर्मा ने कार्यक्रम के उददेश्य को समझाते हुए बताया कि सभी नागरिको के लिए उचित, निष्पक्ष और न्याय प्रक्रिया सुनिश्चित करने के लिए जागरूकता लाने के उददेश्य से 9 नवम्बर को राष्ट्रीय विधिक सेवा दिवस मनाया जाता है। राष्ट्रीय विधिक सेवा दिवस की शुरूआत पहली बार 1995 में भारत के सर्वोच्च न्यायालय द्वारा समाज के गरीब और कमजोर वर्गो को सहायता और समर्थन प्रदान करने के लिए की गयी थी।

मैराथन दौड़ में तृतीय जिला न्यायाधीश रोहित सिंह, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट के.के. वर्मा, मोहित श्रीवास्तव, प्रेमदीप शाह, संजीव राहंगडाले, श्रीमती चेतना रूसिया, सुश्री काजल पटेल, सुश्री सृष्टि साहू, जिला अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष संजय शाण्डिल्य, सचिव अधिवक्ता संघ सुदीप मिश्रा, अन्य अधिवक्तागण, महात्मा गांधी विद्यालय, उत्कृष्ट विद्यालय, सनरेज स्कूल और कन्या शाला विद्यालय, हरदा डिग्री एवं स्वामी विवेकानंद महाविद्यालय की छात्र-छात्राएं, एनएसएस के छात्र-छात्राएं, पैरालीगल वॉलेंटियस, लीगल एड डिफेंस काउंसिल्स सहित 300 से अधिक लोग उपस्थित रहे।

मैराथन दौड़ के बाद विधिक जागरूकता प्रदर्शन का भी आयोजन किया गया, जिसमें सालसा/नालसा योजनाओं के पंपलेट्स, ब्रोशर्स, पुस्तकों को आमजन के पढऩे हेतु रखा गया। न्यायोत्सव विधिक सेवा सप्ताह के अंतर्गत आयोजित चित्रकला प्रतियोगिता की ड्राईंग्स की सराहना की गई। विद्यालयों और महाविद्यालयों से उपस्थित हुए छात्र-छात्रों को पुस्तक का वितरण किया गया। विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव गोपेश गर्ग द्वारा कार्यक्रम मेें उपस्थित हुए सभी प्रतिभागियों को कार्यक्रम के सफल आयोजन पर आभार व्यक्त किया गया।

मैराथन दौड़ को सफल बनाने में व्यायाम प्रशिक्षक रामनिवास जाट खेल विभाग जिला समन्वयक रानी खान, इमरान खान फुटबाल प्रशिक्षक, खेल और शिक्षा विभाग से जुड़े श्रीमती मंजूलता खरे, श्रीमती रीता गिरी, पुरूषोत्त्म राठौर का विशेष सहयोग रहा। कार्यक्रम का संचालन जिला विधिक सहायता अधिकारी सुश्री अपर्णा लोधी द्वारा किया गया।

What do you think?