Skip to content
ताज़ा खबर
खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिठाई और खाद्य पदार्थों के नमूने लिए, जांच के लिए भोपाल भेजेदीपावली पर्व को लेकर अधिकारियों ने पटाखा बाजारों का किया निरीक्षणधनतेरस के अवसर पर “स्वामित्व योजना” के तहत आवासीय अधिकारों के पंजीकृत कराएकृषि आदान विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण, बीज गुणवत्ता जांच के लिए नमूने लिएखंडवा, हरसूद एवं खालवा में खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गएगुम इंसान, गुम बालक/बालिका एवं महिला अपराधोंलोकतंत्र की मजबूती में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण – केंद्रीय राज्य मंत्री उइकेयुवा सृजन जन संवाद मे विद्यार्थियों ने किया थाना कोतवाली एवं पुलिस कंट्रोल रूम हरदा का भ्रमणस्वामी विवेकानंद शासकीय महाविद्यालय में आयोजित हुआ “जन सुरक्षा – युवा सृजन संवाद” कार्यक्रममुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत रहटगांव में शिविर आयोजित
8 Nov 2026 हरदा 32°C

ताज़ा ख़बरें हरदा से

Sunday, 8 November 2026
नर्मदापुरम

Narmadapuram news : हिरनखेड़ा के प्रसिद्ध गौ उत्पत्ति तालाब पर नमामि गंगे अभियान का हुआ शुभारंभ

2 min read
Namami Gange campaign was launched at the famous Gau Utpatti pond of Hirankheda
Text Size:

Narmadapuram news : विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर जनपद स्तरीय नमामि गंगे अभियान का शुभारंभ हिरनखेड़ा के प्रसिद्ध गौ उत्पत्ति तालाब पर किया गया। कार्यक्रम के अंतर्गत तालाब में श्रमदान, साफ-सफाई, एवं वृक्षारोपण कार्य किये गए। इस अवसर पर विश्व पर्यावरण दिवस पर केंद्रित एक गोष्ठी का आयोजन भी किया गया। जिसमें जनपद पंचायत सिवनीमालवा की मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रुति चौधरी द्वारा पर्यावरण संरक्षण की महत्वता बताई गई, उन्होंने कहा कि समुदाय को नदियों, तालाबों एवं जल संरचनाओं के पुनर्जीवीकरण और संरक्षण के लिए विशेष प्रयास और सभी को आगे आकर पर्यावरण घटकों पर ध्यान देना होगा।

मनरेगा के अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारी राकेश नागर द्वारा जैव विविधता, जल स्रोतों के संरक्षण, पर्यावरण प्रदूषण विषयों पर प्रकाश डाला गया। उन्होंने कहा कि पर्यावरण की सच्ची हितेषी तो हमारी बुजुर्ग पीढिय़ां थी। नई पीढिय़ां तो आधुनिकता के ताने-बाने में पर्यावरण को अनेक प्रकार से दूषित कर रही हैं। हमें वृहद स्तर पर वृक्षारोपण करने की आवश्यकता है तभी हम एक स्वच्छ पर्यावरण की संरचना स्थापित कर सकते हैं।

आरईएस इंजीनियर नंदिनी तिवारी द्वारा जल स्रोतों के संरक्षण विषय पर अपने विचार रखे। ग्राम के समाजसेवी आशुतोष लिटोरिया द्वारा भी वृक्षारोपण, पारिस्थितिक तंत्र में पर्यावरण की विशेष महत्वता आदि विषयों पर अपने विचार रखे गए उन्होंने कहा कि पहले एक कुएं से सारा गांव अपनी जलापूर्ति करता था, आज हर घर में बोरवेल- कुंए हैं, और हम तेज गति से भूमिगत जल का दोहन कर रहे हैं किंतु वर्षा जल के संचयन में हम बहुत लापरवाह है इसका मतलब हम प्रकृति से ले तो ज्यादा रहे हैं पर उसे वापस कम दे रहे हैं, ग्राम पंचायत हिरनखेड़ा के सचिव हितेश मनवारे द्वारा नमामि गंगे अभियान की प्रस्तावना , कार्ययोजना और उद्देश्यों पर अपने विचार रखें गए।

नमामि गंगे अभियान

मध्य प्रदेश शासन द्वारा प्रदेश की समस्त पंचायत में जल स्रोतों तथा नदी, तालाबों, बावड़ी एवं अन्य जल स्रोतों के संरक्षण, पुर्नजीवन हेतु 05 जून से 15 जून 2024 तक विशेष नमामि गंगे अभियान का संचालन किया जा रहा है। जिसमें ऐसे जल स्रोतों का अविरल बनाए जाने के लिए इन संरचनाओं का पुर्नरोद्धार, जीर्णोद्धार एवं नवीनीकरण किया जाकर उपयोगी तथा यथासंभव आर्थिक रूप से उपयोगी बनाए जाने की कार्ययोजना प्रस्तावित की गई है।

तालाब किनारे किया वृक्षारोपण

विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर तालाब की पार पर जनपद सीईओ श्रुति चौधरी एवं मनरेगा अधिकारी नागर द्वारा वृक्षारोपण किया।

 

What do you think?