Skip to content
ताज़ा खबर
खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिठाई और खाद्य पदार्थों के नमूने लिए, जांच के लिए भोपाल भेजेदीपावली पर्व को लेकर अधिकारियों ने पटाखा बाजारों का किया निरीक्षणधनतेरस के अवसर पर “स्वामित्व योजना” के तहत आवासीय अधिकारों के पंजीकृत कराएकृषि आदान विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण, बीज गुणवत्ता जांच के लिए नमूने लिएखंडवा, हरसूद एवं खालवा में खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गएगुम इंसान, गुम बालक/बालिका एवं महिला अपराधोंलोकतंत्र की मजबूती में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण – केंद्रीय राज्य मंत्री उइकेयुवा सृजन जन संवाद मे विद्यार्थियों ने किया थाना कोतवाली एवं पुलिस कंट्रोल रूम हरदा का भ्रमणस्वामी विवेकानंद शासकीय महाविद्यालय में आयोजित हुआ “जन सुरक्षा – युवा सृजन संवाद” कार्यक्रममुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत रहटगांव में शिविर आयोजित
8 Nov 2026 हरदा 31°C

ताज़ा ख़बरें हरदा से

Sunday, 8 November 2026
नर्मदापुरम

Narmadapuram news : पर्यावरण दिवस पर मां नर्मदा के घाटों की साफ-सफाई के लिए किया श्रमदान

2 min read
On Environment Day, Shramdaan was done for cleaning the Ghats of Maa Narmada
Text Size:

Narmadapuram news : विश्व पर्यावरण के अवसर पर उच्च अधिकारी के आदेश एवं शासन द्वारा प्राप्त निर्देशों अनुसार मुख्य नगर पालिका अधिकारी हिमेश्वरी पटले के नेतृत्व में आज सेठानी घाट पर पर्यावरण दिवस के अवसर पर घाटों की सफाई एवं गंदगी हटाने के लिए श्रमदान कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

जिसमें जिला कोर्ट से विधिक सहायता अधिकारी अंकित शांडिल्य उनकी सदस्य टीम प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड से रीजनल ऑफिसर प्रवीण कोठारी एवं सदस्य टीम डॉ. मयंक तोमर, साक्षरता ब्रांड एंबेसडर (जिला शिक्षा केंद्र सिक्योरिटी पेपर मिल के सीआईएसएफ जवान एवं नगर पालिका के सीनेटरी इंस्पेक्टर कमलेश तिवारी बृजेश सरवान सतीश यादव गगन सोनी शेख सिकंदर अनूप बुदौलीया नवल रोहित बडगूजर अधिकारी कर्मचारी की मौजूदगी में लोगों को मां नर्मदा को साफ स्वच्छ बनाए रखने के लिए समझाइश दी

मां नर्मदा में साबुन शैंपू का उपयोग न करने एवं पॉलीथिन उपयोग न करने एवं पॉलीथिन प्रतिबंध हेतु पंपलेट स्टीकर के माध्यम से व्यापारी बंधुओ आम नागरिकों को पॉलिथीन उपयोग से होनी वाली पर्यावरण क्षति से अवगत कराया साथ ही मां नर्मदा घाट पर श्रमदान के द्वारा साफ स्वच्छ बनाया गया मुख्य नगर पालिका अधिकारी हिमेश्वरी पटले द्वारा बताया गया कि जल स्रोतों तथा नदी तालाब कुआ बावड़ी अन्य जल स्रोतों के संरक्षण पुनर्जीवन हेतु 5 जून से 16 जून तक विशेष अभियान का संचालन किया जा रहा है।

स्वच्छता निरक्षक कमलेश तिवारी द्वारा बताया गया कि शहर को पॉलीथिन प्रतिबंध मुक्त करने हेतु निकाय के अधिकारी कर्मचारी की गठित दल द्वारा प्रतिदिन जप्ती जुर्माना की कार्रवाई की जा रही है जिसमें आज इंदिरा चौक क्षेत्र से 10 किलो पॉलिथीन एवं 800 रूपये का जुर्माना वसूल किया गया।

 

What do you think?