Skip to content
ताज़ा खबर
खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिठाई और खाद्य पदार्थों के नमूने लिए, जांच के लिए भोपाल भेजेदीपावली पर्व को लेकर अधिकारियों ने पटाखा बाजारों का किया निरीक्षणधनतेरस के अवसर पर “स्वामित्व योजना” के तहत आवासीय अधिकारों के पंजीकृत कराएकृषि आदान विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण, बीज गुणवत्ता जांच के लिए नमूने लिएखंडवा, हरसूद एवं खालवा में खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गएगुम इंसान, गुम बालक/बालिका एवं महिला अपराधोंलोकतंत्र की मजबूती में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण – केंद्रीय राज्य मंत्री उइकेयुवा सृजन जन संवाद मे विद्यार्थियों ने किया थाना कोतवाली एवं पुलिस कंट्रोल रूम हरदा का भ्रमणस्वामी विवेकानंद शासकीय महाविद्यालय में आयोजित हुआ “जन सुरक्षा – युवा सृजन संवाद” कार्यक्रममुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत रहटगांव में शिविर आयोजित
8 Nov 2026 हरदा 32°C

ताज़ा ख़बरें हरदा से

Sunday, 8 November 2026
नर्मदापुरम

Narmadapuram news: खनिज विभाग ने की बड़ी कार्यवाही रेत का अवैध उत्खनन पाए जाने पर 18 मोटर बोट जप्त

1 min read
Mineral Department took major action
Text Size:

Narmadapuram news: कलेक्टर सोनिया मीना के निर्देशानुसार 18 मई को सिवनीमालवा के ग्राम डिमावर एवं बाबरी में खनिज विभाग ने पुलिस बल के सहयोग से बड़ी कार्यवाही करते हुए मोटर वोट से रेत का अवैध उत्खनन पाए जाने पर 18 मोटर बोट जप्त किया एवं उन्हें पुलिस थाना शिवपुर की अभिरक्षा में रखा गया है। उक्त मोटर बोट के विरुद्ध प्रकरण पंजीबद्ध कर मध्यप्रदेश खनिज (अवैध उत्खनन, परिवहन तथा भंडारण का निवारण) नियम 2022 के प्रावधानों के अनुरूप कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में 17 मई को खनिज विभाग द्वारा सोहागपुर में एक ट्रैक्टर ट्राली को रेत का अवैध परिवहन करता पाए जाने पर जब्त किया गया। उक्त कार्यवाही में जिला खनिज अधिकारी दिवेश मरकाम, खनिज निरीक्षक कृष्ण कांत परस्ते, सिपाही हेमंत राज एवं पुलिस बल की महत्वपूर्ण भूमिका रही। जिला खनिज अधिकारी दिवेश मरकाम ने बताया कि खनिज विभाग द्वारा खनिजों के अवैध उत्खनन एवं परिवहन के विरुद्ध लगातार नियमित रूप से कार्यवाही की जा रही है।

What do you think?