Skip to content
ताज़ा खबर
खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिठाई और खाद्य पदार्थों के नमूने लिए, जांच के लिए भोपाल भेजेदीपावली पर्व को लेकर अधिकारियों ने पटाखा बाजारों का किया निरीक्षणधनतेरस के अवसर पर “स्वामित्व योजना” के तहत आवासीय अधिकारों के पंजीकृत कराएकृषि आदान विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण, बीज गुणवत्ता जांच के लिए नमूने लिएखंडवा, हरसूद एवं खालवा में खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गएगुम इंसान, गुम बालक/बालिका एवं महिला अपराधोंलोकतंत्र की मजबूती में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण – केंद्रीय राज्य मंत्री उइकेयुवा सृजन जन संवाद मे विद्यार्थियों ने किया थाना कोतवाली एवं पुलिस कंट्रोल रूम हरदा का भ्रमणस्वामी विवेकानंद शासकीय महाविद्यालय में आयोजित हुआ “जन सुरक्षा – युवा सृजन संवाद” कार्यक्रममुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत रहटगांव में शिविर आयोजित
8 Nov 2026 हरदा 31°C

ताज़ा ख़बरें हरदा से

Sunday, 8 November 2026
नर्मदापुरम

Narmadapuram news: कलेक्टर ने शत प्रतिशत रिजल्ट लाने वाले स्कूल के प्राचार्य एवं मेंधावी विद्यार्थियों का किया सम्मान

3 min read
Collector honored the principal and bright students of the school who got 100% result
Text Size:

Narmadapuram news:  हमारे समाज एवं देश के निर्माण में शिक्षकों की महत्वपूर्ण भूमिका है। सभी शिक्षक अपनी इस भूमिका को समझें। ईश्वर ने शिक्षकों को वह ज्ञान, अध्ययन दिया है। अपनी समुचित ज्ञान विद्यार्थियों को देकर एक शिक्षक अपने विद्यार्थी को कलेक्टर भी बना सकते हैं। आज यहां पर सभी शिक्षक एवं प्राचार्य संकल्प ले की वह इस वर्ष अपने स्कूलों का रिजल्ट शत प्रतिशत देंगे। इसके लिए वे विशेष रूप से मेहनत भी करेंगे। उक्त बात कलेक्टर सोनिया मीना ने प्राचार्यों एवं मेधावी विद्यार्थियों के लिए आयोजित सम्मान समारोह में कहीं।

स्थानीय शासकीय गृह विज्ञान महाविद्यालय में शत प्रतिशत रिजल्ट देने वाले हाई स्कूल एवं हायर सेकेंडरी स्कूल के प्राचार्य एवं जिले में एवं प्रदेश सूची में प्रावीण आने वाले विद्यार्थियों के सम्मान में समारोह आयोजित किया गया।

सम्मान समारोह में कलेक्टर ने प्राचार्य एवं मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित किया। इस अवसर पर उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कलेक्टर ने कहा कि इस वर्ष का हायर सेकेंडरी स्कूलों का परीक्षा परिणाम संतोष जनक एवं हर्ष उत्पन्न करने वाला है। लेकिन हाई स्कूल का रिजल्ट चिंताजनक एवं निराशाजनक है। इसमें हमें चिंतन करने की आवश्यकता है कि रिजल्ट इतना खराब क्यों रहा। कलेक्टर ने अच्छा परिणाम देने वाले स्कूलों के प्राचार्य को शुभकामनाएं दी और कहां की कुछ शिक्षक लगातार अनुशासन निष्ठा एवं मेहनत से अपने दायित्व का निष्ठापूर्वक निर्वहन किया है। इसी का परिणाम है कि हायर सेकेंडरी स्कूल का परीक्षा परिणाम प्रदेश स्तरीय रहा है।

जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी सोजान सिंह रावत ने कहा कि शिक्षकों को यह समझना होगा कि उनकी जिम्मेदारी बहुत ही महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि सरकारी रिजल्ट के कारण हम अपना मूल कार्य भूल जाते हैं। एक शिक्षक का मूल कार्य है कि वह अपने विद्यार्थियों को ज्ञान अध्ययन करने में सहयोग करें। आदर्श पब्लिक स्कूल सोहागपुर की प्रियांशी कसेरा ने राज्य स्तरीय प्रवीण सूची में छठवा स्थान प्राप्त किया है।

कलेक्टर ने करियर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय नर्मदापुरम के विद्यार्थी गौरव गिरी जिन्होंने गणित संकाय में जिला स्तरीय प्रावीण सूची में द्वितीय स्थान प्राप्त किया था उनको सम्मानित किया। इसी क्रम में सेमेरिटन्स हायर सेकेंडरी स्कूल गणित संकाय की विद्यार्थी धनश्री गोहिया, कक्षा दसवीं में टॉप करने पर अवनी गोहिया, सेठ गुरु प्रसाद स्कूल की स्वास्तिका दुबे, रेनवो पब्लिक स्कूल इटारसी गणित संकाय की पलक मालवीय, सेंट पॉल स्कूल की प्रांजल वर्मा, आनंद विहार माखननगर के कृषि संकाय के हिमांशु श्रोति, शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय नर्मदापुरम में गृह विज्ञान संकाय में प्रावीण सूची में स्थान बनाने वाली महक बकोरिया, टैगोर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सिवनीमालवा कि वाणिज्य संकाय के आकाश यदुवंशी एवं सलोनी बाथव, वसुंधरा पब्लिक स्कूल पिपरिया की सिद्धिका पटेल, सेठ गुरु प्रसाद अग्रवाल हायर सेकेंडरी स्कूल की मुसेरा बेगम, शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पुरानी इटारसी की कला संकाय की कुमारी हुमेरा, रेनवो पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल इटारसी की राशिका राय को कलेक्टर ने सम्मानित किया।

कलेक्टर ने हाई स्कूल एवं हायर सेकेंडरी स्कूल का शत-प्रतिशत परीक्षा परिणाम देने वाले प्राचार्य को भी सम्मानित किया। कलेक्टर ने शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल मिसरोद के प्राचार्य वी.के. कोरी, शासकीय ज्ञानोदय विद्यालय के प्राचार्य एच.जी. दुबे, शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल जुझारपुर के प्राचार्य प्रभाकर राय, शासकीय हाई स्कूल घुघवासा के प्राचार्य मनीष कुमार दुबे, शासकीय हाई स्कूल गोची तरौंदा के प्राचार्य डॉक्टर रविंद्र अभ्यंकर, शासकीय स्कूल ढंढिवाडा के प्राचार्य निरंजन कुमार को सम्मानित किया।

What do you think?