Skip to content
ताज़ा खबर
खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिठाई और खाद्य पदार्थों के नमूने लिए, जांच के लिए भोपाल भेजेदीपावली पर्व को लेकर अधिकारियों ने पटाखा बाजारों का किया निरीक्षणधनतेरस के अवसर पर “स्वामित्व योजना” के तहत आवासीय अधिकारों के पंजीकृत कराएकृषि आदान विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण, बीज गुणवत्ता जांच के लिए नमूने लिएखंडवा, हरसूद एवं खालवा में खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गएगुम इंसान, गुम बालक/बालिका एवं महिला अपराधोंलोकतंत्र की मजबूती में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण – केंद्रीय राज्य मंत्री उइकेयुवा सृजन जन संवाद मे विद्यार्थियों ने किया थाना कोतवाली एवं पुलिस कंट्रोल रूम हरदा का भ्रमणस्वामी विवेकानंद शासकीय महाविद्यालय में आयोजित हुआ “जन सुरक्षा – युवा सृजन संवाद” कार्यक्रममुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत रहटगांव में शिविर आयोजित
8 Nov 2026 हरदा 31°C

ताज़ा ख़बरें हरदा से

Sunday, 8 November 2026
नर्मदापुरम

Narmadapuram news: संभागायुक्त ने हरदा की जिला शिक्षा अधिकारी को निर्वाचन लापरवाही पर किया निलंबित

2 min read
Text Size:

Narmadapuram news:  नर्मदापुरम संभागायुक्त डॉ. पवन कुमार शर्मा ने हरदा की जिला शिक्षा अधिकारी श्रीमती पी.एम. सिंह को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। उल्लेखनीय है कि 7 मई को मतदान करते हुए कमल पटेल का फोटो सोशल मीडिया पर वायरल होने जिसमें पटेल बूथ के अंदर जाते हुए दिख रहे है एवं वोटिंग कम्पाटमेन्ट में अपने साथ एक नाबालिग बालक को भी ले जाया गया एवं वोट डाला गया। वीडियो फुटेज में जिला शिक्षा अधिकारी हरदा श्रीमती पी.एम. सिंह भी दिखाई दे रही थी। श्रीमती पी.एम. सिंह की उपस्थिति में उक्त घटनाक्रम हुआ किन्तु उनके द्वारा इस संबंध में ना कोई कार्यवाही की गई और ना ही इसकी सूचना वरिष्ठ कार्यालय को दी गई।

लोकसभा निर्वाचन जैसे महत्वपूर्ण कार्य में लापरवाही बरते जाने के कारण कलेक्टर हरदा ने अनुशासत्नामक कार्यवाही प्रस्तावित की थी। संभागायुक्त डॉ. पवन कुमार शर्मा ने म.प्र. सिविल सेवा नियम 1966 के नियम -9 के अतंर्गत प्रथम दृष्टया गंभीर कदाचरण का दोषी मानते हुए जिला शिक्षा अधिकारी श्रीमती पी.एम. सिंह को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। निलंबन अवधि में श्रीमती पी.एम. सिंह को कार्यालय कलेक्टर हरदा में नियत किया गया है। निलंबन अवधि में उन्हें जीवन निर्वाह भत्ते की पात्रता रहेगी। उक्त आदेश तत्काल प्रभाव से प्रभावशील रहेगा।

What do you think?