Skip to content
ताज़ा खबर
खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिठाई और खाद्य पदार्थों के नमूने लिए, जांच के लिए भोपाल भेजेदीपावली पर्व को लेकर अधिकारियों ने पटाखा बाजारों का किया निरीक्षणधनतेरस के अवसर पर “स्वामित्व योजना” के तहत आवासीय अधिकारों के पंजीकृत कराएकृषि आदान विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण, बीज गुणवत्ता जांच के लिए नमूने लिएखंडवा, हरसूद एवं खालवा में खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गएगुम इंसान, गुम बालक/बालिका एवं महिला अपराधोंलोकतंत्र की मजबूती में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण – केंद्रीय राज्य मंत्री उइकेयुवा सृजन जन संवाद मे विद्यार्थियों ने किया थाना कोतवाली एवं पुलिस कंट्रोल रूम हरदा का भ्रमणस्वामी विवेकानंद शासकीय महाविद्यालय में आयोजित हुआ “जन सुरक्षा – युवा सृजन संवाद” कार्यक्रममुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत रहटगांव में शिविर आयोजित
8 Nov 2026 हरदा 19°C

ताज़ा ख़बरें हरदा से

Sunday, 8 November 2026
नर्मदापुरम

Narmadapuram news : मध्य प्रदेश पर्यटन स्थापना दिवस पचमढ़ी में धूमधाम से मनाया

3 min read
Madhya Pradesh Tourism Foundation Day celebrated with pomp in Pachmarhi
Text Size:

Narmadapuram news : नर्मदापुरम जिले में मध्य प्रदेश पर्यटन विभाग स्थापना दिवस 24 मई को पचमढ़ी स्थित निगम की इकाइयों में बड़े ही धूमधाम व आकर्षक तरीके से मनाया गया। प्रबंध संचालक पर्यटन विभाग के निर्देशानुसार निगम की समस्त इकाइयों में पर्यटन स्थापना दिवस पर विविध रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्रात: से ही इकाइयों में आने वाले अतिथियों को फूल एवं आकर्षक उपहार से स्वागत किया गया एवं मुंह मीठा कराया गया। निगम परिवार की ओर से समस्त अतिथियों हेतु पचमढ़ी लेजर एवं साउंड शो नि:शुल्क प्रदर्शित किया गया।

आईपीएल के सेमी फाइनल मैच का लाइव प्रसारण

पर्यटन निगम की इकाई होटल हाइलैंड में पर्यटन स्थापना दिवस के उपलक्ष में संगीत में संध्या के साथ, आईपीएल के सेमी फाइनल मैच का लाइव प्रसारण किया गया। सभी के मनोरंजन हेतु घुड़सवारी, इंडोर गेम्स, लाइव फूड काउंटर, मिलेट फूड के साथ लजीज व्यंजन परोसे गए। साथ ही इकाई हाइलैंड द्वारा पचमढ़ी स्ट्रीट वेंडर्स की स्टाल भी कई परिसर में लगवाई गई जिससे अतिथियों को वैरायटी प्राप्त हुई। वही लोकल स्ट्रीट वेंडर्स को रोजगार प्राप्त हुआ।

पर्यटन स्थापना दिवस की वर्षगांठ पर काटा केक

पर्यटन स्थापना दिवस की वर्षगांठ एवं इकाई में ठहरे अतिथि दिव्यांक जी की वर्षगांठ केक काटकर मनाई गई। दिव्यांक ने अपने अनुभव साझा करते हुए बताया कि यह मेरे लिए बेहद अद्भुत पल रहा हमने कभी नहीं सोचा था कि इस प्रकार भी मैं वर्षगांठ बना पाऊंगा। होटल हाइलैंड परिवार द्वारा मुझे दिया गया सरप्राइज बहुमूल्य है जो मुझे हमेशा याद रहेगा व इकाई में ठहरे अतिथियों ने उक्त आयोजन का भरपूर आनंद उठाया एवं हर्षोल्लाह से पर्यटन स्थापना दिवस मनाया। स्थापना दिवस के कार्यक्रम में क्षेत्रीय प्रबंधक पचमढ़ी उपस्थित रहे व उनके द्वारा इकाई प्रभारी अनिल राय एवं हाइलैंड परिवार द्वारा की गई तैयारी की सराहना की गई। उनके द्वारा बताया गया कि आज स्थापना दिवस के उपलक्ष में पर्यटन निगम की समस्त इकाइयों में विविध रंगारंग कार्यक्रम आयोजित किया जा रहे हैं जिनका अतिथि भरपूर आनंद ले रहे हैं

मध्य प्रदेश पर्यटन विभाग 46 वर्षों

मध्य प्रदेश पर्यटन विभाग 46 वर्षों से पचमढ़ी आ रहे अतिथियों का स्वागत सत्कार कर रही है आगे भी इसे और बेहतर तरीके से निरंतर रखेगी। अतिथियों के यादगार पल एवम सुखद अनुभूति हेतु पर्यटन निगम निरंतर विविध प्रकार के आयोजन करता आ रहा है। जिससे पचमढ़ी में पर्यटकों के आगमन में वृद्धि हो रही है।

क्षेत्रीय प्रबंधक ने पचमढ़ी की इकाइयों आयोजित विविध कार्यक्रमों हेतु पर्यटन परिवार के कर्मचारियों की मेहनत हेतु सराहना की गई एवं समस्त पर्यटन परिवार को पर्यटन दिवस की शुभकामनाएं दी।

What do you think?