Skip to content
ताज़ा खबर
जन्म से 5 वर्ष तक के बच्चों को स्वास्थ्य टीम द्वारा घर-घर जाकर पोलियों की दवा पिलाईनशा मुक्त भारत अभियान को लेकर कलेक्टर ने ली बैठककोतवाली पुलिस शहर की विभिन्न बैंक शाखाओं का किया गया निरीक्षणगुमशुदा 15 वर्षीय अपहृत बालिका को पुलिस ने ग्राम केलनपुर मिली , परिजनों को किया सुपुर्द कियानशा मुक्त युवा अभियान के तहत 250 खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक लियाखंडवा में महापौर और मूंदी में विधायक पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ कियापुलिस ने 37 साल पुराने हत्या के वारंटी की गिरफ्तारी से कर दिया सच!छीपाबड़ में 24 वर्षीय युवक की मौत के बाद महाराणा प्रताप चौक पर शव रखकर चक्काजाम कर दियासामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, टिमरनी में तंबाकू व्यसन मुक्ति केंद्र की स्थापितशासकीय आईटीआई खंडवा में ‘कौशल दीक्षांत समारोह’ आयोजित किया गया
25 Nov 2026 हरदा 16°C

ताज़ा ख़बरें हरदा से

Wednesday, 25 November 2026
नर्मदापुरम

Narmadapuram news : श्रमिकों के भुगतान की राशि एक माह में न्यायालय में जमा करने के आदेश पारित

1 min read

Narmadapuram news : जिले में मजदूरों को उनकी मजदूरी समय पर मिले इसके लिए श्रम विभाग द्वारा निरन्तर प्रयास किये जा रहे हैं। सहायक श्रमायुक्त नर्मदापुरम ने बताया कि मोरपानी के मजदूरों को राज्य कर्नाटक में रेलवे पुल निर्माण कार्य में ले जाने वाले उत्तर प्रदेश के रहने वाले मुकद्दम द्वारा कई दिनो से मजदूरों को मजदूरी का भुगतान नहीं किया गया है। उक्ताशय की कार्यालय को शिकायत प्राप्त होने पर मजदूरों से बयान लिया गया तथा ठेकेदार/मुकद्दम से संपर्क करने के प्रयास विफल रहे। उक्त परिप्रेक्ष्य में श्रम विभाग की श्रम निरीक्षक श्रीमती ज्योति अय्यर ने 7 लाख 29 हजार का दावा प्रकरण श्रम न्यायालय होशंगाबाद में दायर किया। श्रम न्यायालय होशंगाबाद के न्यायाधीश फिरोज अख्तर ने प्रकरण को प्राथमिकता से लिया एवं अनावेदक के विरुद्ध आदेश पारित किया कि वह श्रमिकों के वेतन की असंदत्त राशि रूपए 7 लाख 29 हजार मय दो गुना शास्ति राशि रूपए 14 लाख 58 हजार सहित कुल राशि 21 लाख 87 हजार रुपए एक माह में न्यायालय में जमा करें।

What do you think?