Skip to content
ताज़ा खबर
खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिठाई और खाद्य पदार्थों के नमूने लिए, जांच के लिए भोपाल भेजेदीपावली पर्व को लेकर अधिकारियों ने पटाखा बाजारों का किया निरीक्षणधनतेरस के अवसर पर “स्वामित्व योजना” के तहत आवासीय अधिकारों के पंजीकृत कराएकृषि आदान विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण, बीज गुणवत्ता जांच के लिए नमूने लिएखंडवा, हरसूद एवं खालवा में खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गएगुम इंसान, गुम बालक/बालिका एवं महिला अपराधोंलोकतंत्र की मजबूती में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण – केंद्रीय राज्य मंत्री उइकेयुवा सृजन जन संवाद मे विद्यार्थियों ने किया थाना कोतवाली एवं पुलिस कंट्रोल रूम हरदा का भ्रमणस्वामी विवेकानंद शासकीय महाविद्यालय में आयोजित हुआ “जन सुरक्षा – युवा सृजन संवाद” कार्यक्रममुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत रहटगांव में शिविर आयोजित
8 Nov 2026 हरदा 20°C

ताज़ा ख़बरें हरदा से

Sunday, 8 November 2026
हरदा

Harda news : संयुक्त मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी तरुण कुमार राठी ने मतगणना तैयारियों देखी

2 min read
Joint Chief Electoral Officer Tarun Kumar Rathi saw the counting preparations.
Text Size:

Harda news : लोकसभा निर्वाचन के लिए आगामी 4 जून को स्थानीय पॉलिटेक्निक कॉलेज परिसर में मतगणना का कार्य संपन्न होगा। निर्वाचन पदाधिकारी तरुण कुमार राठी ने हरदा आकर मतगणना के लिए की गई तैयारी और व्यवस्थाओं का लिया जायजा।

इस अवसर पर कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी आदित्य सिंह, पुलिस अधीक्षक अभिनव चौकसे, जिला पंचायत के सीईओ तथा मतगणना के प्रभारी रोहित सिसोनिया, हरदा के सहायक रिटर्निग अधिकारी कुमार सानू देवडिय़ा तथा टिमरनी के सहायक रिटर्निग अधिकारी महेश बडोले सहित अन्य अधिकारी भी मौजूद थे।

संयुक्त मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी राठी ने पॉलिटेक्निक कॉलेज परिसर का भ्रमण कर वहां मतगणना कक्षों में की गई व्यवस्थाएं देखी। इस दौरान उन्होंने मतगणना स्थल पर की गई बेरीकेटिंग व्यवस्था का भी जायजा लिया। उन्होंने निर्देश दिए कि ईवीएम के लाने ले जाने के लिए अलग से मार्ग निर्धारित रहे, बैरिकेटिंग कर यह सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने मीडिया प्रतिनिधियों के लिए बनाए गए कंट्रोल रूम का भी निरीक्षण किया। संयुक्त मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी राठी ने पुलिस अधीक्षक चौकसे से चर्चा कर मतगणना स्थल पर सुरक्षा व्यवस्था के संबंध में जानकारी ली।

संयुक्त मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी राठी ने सर्किट हाउस में कलेक्टर सिंह, पुलिस अधीक्षक चौकसे और जिला पंचायत के सीईओ सिसोनिया के साथ संक्षिप्त बैठक कर मतगणना के लिए की गई तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग के दिशा निर्देश अनुसार मतगणना का कार्य 4 जून को संपन्न कराया जाए।

What do you think?