Skip to content
ताज़ा खबर
वृद्धाश्रम में बुजुर्गों के बीच कलेक्टर एवं एसपी ने मनाई दीपावलीखाद्य सुरक्षा विभाग ने मिठाई और खाद्य पदार्थों के नमूने लिए, जांच के लिए भोपाल भेजेदीपावली पर्व को लेकर अधिकारियों ने पटाखा बाजारों का किया निरीक्षणधनतेरस के अवसर पर “स्वामित्व योजना” के तहत आवासीय अधिकारों के पंजीकृत कराएकृषि आदान विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण, बीज गुणवत्ता जांच के लिए नमूने लिएखंडवा, हरसूद एवं खालवा में खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गएगुम इंसान, गुम बालक/बालिका एवं महिला अपराधोंलोकतंत्र की मजबूती में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण – केंद्रीय राज्य मंत्री उइकेयुवा सृजन जन संवाद मे विद्यार्थियों ने किया थाना कोतवाली एवं पुलिस कंट्रोल रूम हरदा का भ्रमणस्वामी विवेकानंद शासकीय महाविद्यालय में आयोजित हुआ “जन सुरक्षा – युवा सृजन संवाद” कार्यक्रम
9 Nov 2026 हरदा 32°C

ताज़ा ख़बरें हरदा से

Monday, 9 November 2026
नर्मदापुरम

Narmadapuram News : भगवान श्रीकृष्ण जन्माष्टमी “गौरक्षा दिवस ” के रूप में मनाई जाएगी

2 min read
Lord Krishna Janmashtami "Cow Protection Day"
Text Size:

Narmadapuram News :  पशुपालकों से विनम्र अपील करते हुए उप संचालक पशु चिकित्‍सा सेवायें नर्मदापुरम ने बताया है कि मध्यप्रदेश शासन द्वारा वर्ष 2024-25 को गौवंश रक्षा वर्ष के रुप में मनाए जाने का निर्णय लिया गया है, तद्नुसार जिले की समस्त शासकीय/अशासकीय गौशालाओं में गौवंश के हितार्थ अनेक गतिविधियाँ संचालित की जा रही है। उपरोक्त गतिविधियों के परिप्रेक्ष्य में जिला कलेक्टर सुश्री सोनिया मीना के कुशल मार्गदर्शन में जिले के जनप्रतिनिधि एवं जनसामान्य से अपील की गई है कि वे 26 अगस्त 2024 को भगवान श्रीकृष्ण जन्माष्टमी “गौरक्षा दिवस ” के रूप में मनाये।

इस दौरान उप संचालक पशु चिकित्‍सा डॉ. संजय अग्रवाल ने सभी से विनम्र अपील करते हुए अनुरोध किया है कि वे अपने निवास क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली गौशालाओं में उपस्थित होंवे तथा चिह्नित निराश्रित गौवंश का गौशाला में प्रवेश, स्वागत तथा पूजन करावें। इस अवसर पर उपस्थित जनप्रतिनिधि एवं जनसामान्य द्वारा गौशाला से जुड़े दानदाताओं का सम्मान किया जाएगा। जनसामान्य से  अनुरोध किया गया है कि वे एक या अधिक गौवंश हेतु प्रतिदिन गौ-ग्रास, रोटी, चारा-भूसा या राशि उपलब्ध कराकर पुण्‍य लाभ उठाएं। गौशालाओं में उपलब्ध उपयुक्त स्थान पर अधिक से अधिक वृक्षारोपण करावे।

अपने परिजन व बच्चों के जन्मदिन, वैवाहिक वर्षगांठ एवं सभी माँगलिक कार्य, पुण्यतिथि अथवा श्राद्ध आदि अवसरों पर गौसेवा हेतु राशि अथवा गौवंश भंडारा आयोजित करने में सहभागिता निभाएं। सभी से अनुरोध किया गया है कि वे भोजन, सब्जी आदि की कतरन, अवशेष पॉलिथीन में डालकर नहीं फेकें। इस दौरान अन्य स्थानीय गतिविधियाँ जैसे गाय, गौरक्षा पर निबंध प्रतियोगिता चित्रकला प्रतियोगिता, गौ-उत्पाद प्रदर्शनी योग शिविर आदि आयोजित किये जाएंगे। उपरोक्त कार्यक्रम एवं गतिविधियों में स्थानीय जनप्रतिनिधि, मठ-मंदिर, स्थानीय धार्मिक, सामाजिक, परोपकारी, स्वयंसेवी संस्थाओं एवं विभागों की सहभागिता हेतु जिला प्रशासन की ओर से आव्हान किया गया है।

What do you think?