Skip to content
ताज़ा खबर
खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिठाई और खाद्य पदार्थों के नमूने लिए, जांच के लिए भोपाल भेजेदीपावली पर्व को लेकर अधिकारियों ने पटाखा बाजारों का किया निरीक्षणधनतेरस के अवसर पर “स्वामित्व योजना” के तहत आवासीय अधिकारों के पंजीकृत कराएकृषि आदान विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण, बीज गुणवत्ता जांच के लिए नमूने लिएखंडवा, हरसूद एवं खालवा में खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गएगुम इंसान, गुम बालक/बालिका एवं महिला अपराधोंलोकतंत्र की मजबूती में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण – केंद्रीय राज्य मंत्री उइकेयुवा सृजन जन संवाद मे विद्यार्थियों ने किया थाना कोतवाली एवं पुलिस कंट्रोल रूम हरदा का भ्रमणस्वामी विवेकानंद शासकीय महाविद्यालय में आयोजित हुआ “जन सुरक्षा – युवा सृजन संवाद” कार्यक्रममुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत रहटगांव में शिविर आयोजित
8 Nov 2026 हरदा 30°C

ताज़ा ख़बरें हरदा से

Sunday, 8 November 2026
नर्मदापुरम

Narmadapuram News : मुख्यमंत्री उद्यम क्रान्ति योजना के आवेदन आमंत्रित

2 min read
Chief Minister's Enterprise Revolution Scheme
Text Size:

Narmadapuram News :  मुख्यमंत्री उद्यम क्रान्ति योजना अन्तर्गत उद्योग, सेवा एवं खुदरा व्यवसाय अर्थात रिटेल ट्रेड के लिये  आवेदन आमंत्रित किये गये है। महाप्रबन्धक जिला उद्योग केन्द्र कैलाश माल ने बताया कि योजना अंतर्गत उद्योग क्षेत्र के लिए 50 हजार से 50 लाख रूपये तक तथा सेवा अथवा खुदरा व्यवसाय के लिए 50 हजार से 25 लाख तक की परियोजना लागत सीमा निर्धारित की गई है। योजना में 18 से 45 वर्ष और न्यूनतम 8 वीं कक्षा उत्तीर्ण इच्छुक आवेदक आवेदन कर सकते है। योजना के तहत 3 प्रतिशत ब्याज अनुदान त्रैमासिक की दर से 7 वर्ष तक देय होगा। योजना का संचालन ऑनलाईन पोर्टल http://samast.mponline.gov.in के माध्यम से किया जा रहा है।

        महाप्रबन्धक जिला उद्योग केन्द्र ने बताया कि इच्छुक आवेदक मुख्यमंत्री उद्यम योजना के तहत उद्योग के क्षेत्र में अनाज पिसाई, बेसन निर्माण, मसाला उद्योग, अचार निर्माण, पापड़ उद्योग, आलू चिप्स निर्माण, बेकरी उद्योग, मिल्क प्रोडक्ट, फेब्रीकेशन कार्य, फ्लेक्स निर्माण, अगरबत्ती निर्माण, दोना पत्तल निर्माण, दाल मिल, पी.वी.सी. ग्रेनुअल्स, फर्नीचर निर्माण, फ्लाय ऐश ब्रिक्स तथा बांस शिल्प आदि के लिये आवेदन कर सकते है। इसी प्रकार सेवा ईकाई क्षेत्र में कम्प्यूटर सर्विस सेंटर, मोबाईल रिपेयरिंग सेंटर, ब्यूटी पार्लर, टेंट हाउस, सेंटरिंग कार्य, रेस्टॉरेन्ट, चिकित्सा सेवा, वाहन मरम्मत व सर्विस सेंटर, बुक वाइंडिंग तथा कमर्शियल उपयोग के लिये वाहन क्रय आदि के लिये भी आवेदन कर सकते है। इसके अतिरिक्त खुदरा व्यवसाय क्षेत्र में मेडिकल स्टोर्स, मोबाईल शॉप, साइकिल स्टोर्स, खाद बीज दुकान, भवन निर्माण सामग्री व्यवसाय, किराना स्टोर्स, जनरल स्टोर्स, बुक स्टोर्स, कंगन व्यवसाय, नकली आभूषण व्यवसाय, वस्त्र व्यवसाय, रेडिमेट गारमेंट्स, इलेक्ट्रॉनिक शॉन, फर्नीचर आदि के लिये भी आवेदन किया जा सकता है। इच्छुक आवेदक योजना की विस्तृत जानकारी के लिये जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र पर कार्यालयीन समय मे सम्पर्क सकते है।

What do you think?