Skip to content
ताज़ा खबर
वृद्धाश्रम में बुजुर्गों के बीच कलेक्टर एवं एसपी ने मनाई दीपावलीखाद्य सुरक्षा विभाग ने मिठाई और खाद्य पदार्थों के नमूने लिए, जांच के लिए भोपाल भेजेदीपावली पर्व को लेकर अधिकारियों ने पटाखा बाजारों का किया निरीक्षणधनतेरस के अवसर पर “स्वामित्व योजना” के तहत आवासीय अधिकारों के पंजीकृत कराएकृषि आदान विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण, बीज गुणवत्ता जांच के लिए नमूने लिएखंडवा, हरसूद एवं खालवा में खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गएगुम इंसान, गुम बालक/बालिका एवं महिला अपराधोंलोकतंत्र की मजबूती में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण – केंद्रीय राज्य मंत्री उइकेयुवा सृजन जन संवाद मे विद्यार्थियों ने किया थाना कोतवाली एवं पुलिस कंट्रोल रूम हरदा का भ्रमणस्वामी विवेकानंद शासकीय महाविद्यालय में आयोजित हुआ “जन सुरक्षा – युवा सृजन संवाद” कार्यक्रम
9 Nov 2026 हरदा 32°C

ताज़ा ख़बरें हरदा से

Monday, 9 November 2026
नर्मदापुरम

Narmadapuram News : प्रदेश में भगवान श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व पूरी गरिमा के साथ मनाया जाएगा

2 min read
Lord Krishna Janmashtami in the state
Text Size:

Narmadapuram News :  जन्माष्टमी पर्व मनाये जाने के संबंध में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के निर्देशानुसार सम्पूर्ण प्रदेश में आगामी 26 अगस्‍त को जन्माष्टमी पर्व का आयोजन पूरी गरिमा के साथ मनाया जाएगा तथा इस दौरान विभिन्‍न गतिविधियॉं आयोजित की जाएगी।

      अवर सचिव मध्‍यप्रदेश शासन सामान्‍य प्रशासन विभाग सचिन्‍द्र राव ने उक्‍त जानकारी देते हुए बताया है कि इस अवसर पर प्रत्येक जिले में भगवान श्रीकृष्ण के मंदिरों में साफ-सफाई का कार्य एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। भगवान श्रीकृष्ण की शिक्षा एवं मित्रता के प्रसंग तथा जीवन दर्शन पर आधारित विभिन्न विषयों पर विद्वानों के माध्यम से सभी शासकीय व अशासकीय स्कूल तथा कॉलेज में व्याख्यान एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयाजित किये जायेंगे तथा प्रदेश के ऐसे स्थल जहाँ भगवान श्रीकृष्ण के जीवन में जुडे विशेष प्रसंग रहे हैं जैसे कि जानापावा (देवास), अमझेरा (धार), नारायणा एवं संदीपनी आश्रम (उज्जैन) में प्रसंगो के अनुकूल जन्माष्टमी के अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे।

शास्त्र सम्मत मंदिर निर्माण के स्थापत्य एवं उनकी विशिष्टयों को इन अवसरों पर प्रचारित प्रसारित किया जावेगा। हमारे गौरवशाली इतिहास के प्रसंगो, कथानकों, आख्यानों से सभी वर्गों को अवगत कराने हेतु विभिन्‍न गतिविधियॉं आयोजित की जावेगी। जन्माष्टमी के अवसर पर सभी शासकीय तथा अशासकीय विद्यालयों एवं महाविद्यालयों में भारतीय विशिष्ट परंपराओं, योग आदि पर व्याख्यान एवं सांस्कृतिक कार्यकम आयोजित किये जायेंगे।

What do you think?