Skip to content
ताज़ा खबर
खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिठाई और खाद्य पदार्थों के नमूने लिए, जांच के लिए भोपाल भेजेदीपावली पर्व को लेकर अधिकारियों ने पटाखा बाजारों का किया निरीक्षणधनतेरस के अवसर पर “स्वामित्व योजना” के तहत आवासीय अधिकारों के पंजीकृत कराएकृषि आदान विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण, बीज गुणवत्ता जांच के लिए नमूने लिएखंडवा, हरसूद एवं खालवा में खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गएगुम इंसान, गुम बालक/बालिका एवं महिला अपराधोंलोकतंत्र की मजबूती में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण – केंद्रीय राज्य मंत्री उइकेयुवा सृजन जन संवाद मे विद्यार्थियों ने किया थाना कोतवाली एवं पुलिस कंट्रोल रूम हरदा का भ्रमणस्वामी विवेकानंद शासकीय महाविद्यालय में आयोजित हुआ “जन सुरक्षा – युवा सृजन संवाद” कार्यक्रममुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत रहटगांव में शिविर आयोजित
8 Nov 2026 हरदा 32°C

ताज़ा ख़बरें हरदा से

Sunday, 8 November 2026
नर्मदापुरम

Narmadapuram news : नालसा आदिवासियों के लिए विधिक साक्षरता शिविर एवं वृक्षारोपण कार्यक्रम का हुआ आयोजन

2 min read
NALSA legal literacy camp for tribals
Text Size:

Narmadapuram news : नालसा आदिवासियों के अधिकारों का संरक्षण और प्रवर्तन के लिए विधिक सेवाएं योजना 2015 एवं मध्यस्थता के महत्व एवं लाभ विषय पर विधिक साक्षरता शिविर एवं वृक्षारोपण अभियान के अंतर्गत वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन हुआ।

मध्यप्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर द्वारा दिये गये निर्देशों के पालन में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण नर्मदापुरम द्वारा नालसा की आदिवासियों के अधिकारों का संरक्षण और प्रवर्तन के लिए विधिक सेवाएं योजना 2015 एवं मध्यस्थता के महत्व एवं लाभ विषय पर विधिक साक्षरता शिविर एवं वृहद वृक्षारोपण अभियान के अंतर्गत नवीन जेल के पीछे स्थित अनुसूचित जनजाति महाविद्यालयीन बालक छात्रावास में वृक्षारोपण का कार्यक्रम किया गया।

उक्त शिविर में उपस्थित न्यायाधीश शिवचरण पटेल, द्वारा उपस्थित बालकों एवं उपस्थित स्टॉफ को नालसा की आदिवासियों के अधिकारों का संरक्षण और प्रवर्तन के लिए विधिक सेवाएं योजना 2015, मध्यस्थता के लाभ एवं महत्व तथा पर्यावरण के संरक्षण के लिए वृक्षों का हमारे जीवन में महत्व के बारे में जानकारी प्रदान की गई तथा शिविर पश्चात् छात्रावास के प्रागंण में 50 फलदार (आम, जाम, जामुन, कटहल, आंवला, ईमली आदि) पौधों का रोपण किया गया। उक्त शिविर में उपस्थित स्टाफ सहित छात्रों द्वारा भी पौधारोपण कर रोपित किये गये पौधों की देखरेख संरक्षित करने का आश्वासन दिया गया।

What do you think?