Skip to content
ताज़ा खबर
खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिठाई और खाद्य पदार्थों के नमूने लिए, जांच के लिए भोपाल भेजेदीपावली पर्व को लेकर अधिकारियों ने पटाखा बाजारों का किया निरीक्षणधनतेरस के अवसर पर “स्वामित्व योजना” के तहत आवासीय अधिकारों के पंजीकृत कराएकृषि आदान विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण, बीज गुणवत्ता जांच के लिए नमूने लिएखंडवा, हरसूद एवं खालवा में खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गएगुम इंसान, गुम बालक/बालिका एवं महिला अपराधोंलोकतंत्र की मजबूती में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण – केंद्रीय राज्य मंत्री उइकेयुवा सृजन जन संवाद मे विद्यार्थियों ने किया थाना कोतवाली एवं पुलिस कंट्रोल रूम हरदा का भ्रमणस्वामी विवेकानंद शासकीय महाविद्यालय में आयोजित हुआ “जन सुरक्षा – युवा सृजन संवाद” कार्यक्रममुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत रहटगांव में शिविर आयोजित
8 Nov 2026 हरदा 32°C

ताज़ा ख़बरें हरदा से

Sunday, 8 November 2026
नर्मदापुरम

Narmadapuram news : डिविजनल कमिश्नर कृष्ण गोपाल तिवारी ने कमिश्नर कार्यालय का किया निरीक्षण

2 min read
Divisional Commissioner Krishna Gopal Tiwari inspected the Commissioner's Office
Text Size:

Narmadapuram news : नर्मदा पुरम डिविजनल कमिश्नर कृष्ण गोपाल तिवारी ने कमिश्नर कार्यालय परिसर स्थित शासकीय कार्यालयों का निरीक्षण किया। उन्होंने कमिश्नर कार्यालय परिसर में लगने वाले जनसंपर्क कार्यालय, जन अभियान परिषद, नगरी प्रशासन, किसान कल्याण एवं कृषि विकास विभाग, पेंशन कार्यालय, महिला एवं बाल विकास विभाग, श्रम कार्यालय, सहकारी संस्थाएं, मध्य प्रदेश सडक़ विकास निगम कार्यालय का निरीक्षण किया।

संभागायुक्त ने कमिश्नर कार्यालय परिसर स्थित सभी विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारियों को निर्देश दिए कि वह अपने कार्यालय में आवश्यक साफ सफाई एवं स्वच्छता बनाए रखें। कमिश्नर परिसर में किसी भी स्थिति में गंदगी ना हो, कचरे के ढेर ना लगे। इसके लिए उन्होंने सभी को सचेत रहने के निर्देश दिए।

संभागायुक्त तिवारी ने कमिश्नर परिसर स्थित शौचालयों का अवलोकन किया एवं वहां पर भी आवश्यक साफ सफाई रखने के निर्देश दिए। संभागायुक्त ने कहा कि यह सभी अधिकारी की जिम्मेदारी होगी कि वह अपने कार्यालय एवं शौचालय परिसर में आवश्यक साफ सफाई का ध्यान रखें ।

संभागायुक्त ने निरीक्षण के दौरान कई विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारीयों के कार्यालय समय में कार्यालय में उपस्थित नहीं रहने पर नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने सभी अधिकारी एवं कर्मचारियों को हिदायत दी की वह प्रात: 10.00 बजे से शाम 6.00 बजे तक अपने नियत कार्यालय में उपस्थित रहे। संभागायुक्त ने कहा कि अधिकारी कर्मचारियों के कार्यालय में समय पर उपस्थित न होने से शासकीय कार्य प्रभावित होता है। एवं शासन की छवि पर भी विपरीत प्रभाव पड़ता है।

निरीक्षण के दौरान उपायुक्त राजस्व गणेश जायसवाल, संयुक्त उपायुक्त विकास जीसी दोहर भी उपस्थित थे।

What do you think?