Skip to content
ताज़ा खबर
वृद्धाश्रम में बुजुर्गों के बीच कलेक्टर एवं एसपी ने मनाई दीपावलीखाद्य सुरक्षा विभाग ने मिठाई और खाद्य पदार्थों के नमूने लिए, जांच के लिए भोपाल भेजेदीपावली पर्व को लेकर अधिकारियों ने पटाखा बाजारों का किया निरीक्षणधनतेरस के अवसर पर “स्वामित्व योजना” के तहत आवासीय अधिकारों के पंजीकृत कराएकृषि आदान विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण, बीज गुणवत्ता जांच के लिए नमूने लिएखंडवा, हरसूद एवं खालवा में खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गएगुम इंसान, गुम बालक/बालिका एवं महिला अपराधोंलोकतंत्र की मजबूती में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण – केंद्रीय राज्य मंत्री उइकेयुवा सृजन जन संवाद मे विद्यार्थियों ने किया थाना कोतवाली एवं पुलिस कंट्रोल रूम हरदा का भ्रमणस्वामी विवेकानंद शासकीय महाविद्यालय में आयोजित हुआ “जन सुरक्षा – युवा सृजन संवाद” कार्यक्रम
9 Nov 2026 हरदा 32°C

ताज़ा ख़बरें हरदा से

Monday, 9 November 2026
हरदा

Haeda News : दिगम्बर जैन महिला परिषद ने विस्फोट प्रभावित क्षेत्र की आंगनवाड़ी को लिया गोद बच्चों को दिए उपहार

1 min read
Digambar Jain Mahila Parishad affected by blast
Text Size:

Haeda News : पटाखा विस्फोट क्षेत्र की आंगनवाड़ी केन्द्र को अखिल भारतीय दिगम्बर जैन महिला परिषद हरदा ने गोद लिया। जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग संजय त्रिपाठी ने बताया कि इस अवसर पर आंगनवाड़ी केन्द्र पर उपस्थित साधना जैन व उनकी टीम के द्वारा आंगनवाड़ी केन्द्र पर उपस्थित बच्चों को यूनिफार्म, बेग, स्लेट व गणवेश वितरित किये गये।

इस अवसर पर वरिष्ठ समाज सेवी कमला सोनी द्वारा बच्चों को स्लेट एवं विशेष उपहार दिये गये। इस अवसर पर रेखा जैन, ज्योति जैन, गरीमा जैन, वार्ड पार्षद, श्रीमती ओमवती उइके, पर्यवेक्षक सुश्री भारती भल्लावी, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, महिलाएं व बच्चे सहित अन्य समाज सेवी उपस्थित थे। आंगनवाड़ी केन्द्र पर उपस्थित श्रीमती साधना जैन एवं अखिल भारतीय दिगम्बर जैन महिला परिषद हरदा द्वारा बच्चों से वार्तालाप किया गया एवं आश्वासन दिया गया कि समय-समय पर आंगनवाड़ी केन्द्र आकर बच्चों को सहयोग किया जाएगा।

What do you think?