Skip to content
ताज़ा खबर
खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिठाई और खाद्य पदार्थों के नमूने लिए, जांच के लिए भोपाल भेजेदीपावली पर्व को लेकर अधिकारियों ने पटाखा बाजारों का किया निरीक्षणधनतेरस के अवसर पर “स्वामित्व योजना” के तहत आवासीय अधिकारों के पंजीकृत कराएकृषि आदान विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण, बीज गुणवत्ता जांच के लिए नमूने लिएखंडवा, हरसूद एवं खालवा में खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गएगुम इंसान, गुम बालक/बालिका एवं महिला अपराधोंलोकतंत्र की मजबूती में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण – केंद्रीय राज्य मंत्री उइकेयुवा सृजन जन संवाद मे विद्यार्थियों ने किया थाना कोतवाली एवं पुलिस कंट्रोल रूम हरदा का भ्रमणस्वामी विवेकानंद शासकीय महाविद्यालय में आयोजित हुआ “जन सुरक्षा – युवा सृजन संवाद” कार्यक्रममुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत रहटगांव में शिविर आयोजित
8 Nov 2026 हरदा 28°C

ताज़ा ख़बरें हरदा से

Sunday, 8 November 2026
नर्मदापुरम

Narmadapuram News : मध्यप्रदेश में निवेश को लेकर किये जा रहे प्रयास स्थानीय लोगों को मिल रहा रोजगार

2 min read
Efforts are being made regarding investment in Madhya Pradesh
Text Size:

Narmadapuram News :  मध्यप्रदेश में निवेश को लेकर किये जा रहे प्रयासों के चलते जहां एक ओर प्रदेश में रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव की श्रृंखला जारी है, वहीं प्रदेश के बाहर से उद्योगपतियों द्वारा भी प्रदेश में विभिन्न उद्योगों की स्थापना भी नियमित रूप से की जा रही है। जिले में भी उद्योगो को स्थापित करने के एवं जिला स्तर पर निवेश को सुगम बनाने, निवेशकों को उचित मार्गदर्शन प्रदान करने एवं निवेश परियोजनाओं के सुचारू क्रियान्वयन के लिए जिला प्रशासन पूर्ण रूप से समर्पित है।

ऐसे ही एक उद्योग की सफलता की कहानी का वर्णन करते हुए शर्मा इण्डसट्रीज के प्रतिनिधि राजेन्द्र गर्ग बताते हैं कि मध्य प्रदेश में उद्योगों में निवेश करने की अपार संभावनाओं को देखते हुए उन्होंने जिले के किरतपुर औद्योगिक क्षेत्र में बासमती राइस मिलिंग यूनिट स्थापित की है। गर्ग बताते हैं कि वे मूलत पंजाब राज्य के निवासी हैं। किंतु मध्य प्रदेश शासन द्वारा नवीन उद्योगों एवं राज्य के विभिन्न जिलों में निवेश करने के लिए निवेशकों को शासन द्वारा जो वातावरण एवं सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही है उससे प्रभावित होकर तथा यहां पर औद्योगिक विकास की अपार संभावनाओं के कारण हमारे संस्थान द्वारा यहां पर उक्त बासमती राइस मिलिंग यूनिट स्थापित की गई है।

राजेंद्र गर्ग ने बताया कि उद्योग स्थापना के लिए शासन एवं प्रशासन से उन्हें हर संभव सहायता प्राप्त हुई है। गर्ग ने बताया कि मिलिंग यूनिट को स्थापित कर सफलतापूर्वक उसका संचालन किया जा रहा है एवं इसी के साथ क्षेत्र के 15 स्थानीय लोगों को भी राइस मिल में रोजगार उपलब्ध कराया गया है। गर्ग ने मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के प्रति आभार व्यक्त किया है, साथ ही उन्होंने राइस मिलिंग यूनिट स्थापना में सहयोग प्रदान करने के लिए स्थानीय प्रशासन को भी धन्यवाद ज्ञापित किया है।

What do you think?