Skip to content
ताज़ा खबर
खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिठाई और खाद्य पदार्थों के नमूने लिए, जांच के लिए भोपाल भेजेदीपावली पर्व को लेकर अधिकारियों ने पटाखा बाजारों का किया निरीक्षणधनतेरस के अवसर पर “स्वामित्व योजना” के तहत आवासीय अधिकारों के पंजीकृत कराएकृषि आदान विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण, बीज गुणवत्ता जांच के लिए नमूने लिएखंडवा, हरसूद एवं खालवा में खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गएगुम इंसान, गुम बालक/बालिका एवं महिला अपराधोंलोकतंत्र की मजबूती में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण – केंद्रीय राज्य मंत्री उइकेयुवा सृजन जन संवाद मे विद्यार्थियों ने किया थाना कोतवाली एवं पुलिस कंट्रोल रूम हरदा का भ्रमणस्वामी विवेकानंद शासकीय महाविद्यालय में आयोजित हुआ “जन सुरक्षा – युवा सृजन संवाद” कार्यक्रममुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत रहटगांव में शिविर आयोजित
8 Nov 2026 हरदा 26°C

ताज़ा ख़बरें हरदा से

Sunday, 8 November 2026
नर्मदापुरम

Narmadapuram News : मध्यप्रदेश राज्य जैव-विविधता क्विज प्रतियोगिता-2024 जिला एवं राज्य स्तरीय आयोजन

2 min read
Text Size:

Narmadapuram News : प्रधान मुख्य वन संरक्षक एवं सदस्य सचिव राज्य जैव-विविधता बोर्ड  सुदीप सिंह ने बताया कि क्विज प्रतियोगिता-2024 का आयोजन राज्य एवं जिला स्तर पर मध्यप्रदेश राज्य जैव-विविधता बोर्ड, वन विभाग एवं स्कूल शिक्षा विभाग के संयुक्त तत्वावधान में किया जा रहा है। क्विज प्रतियोगिता का आयोजन दो चरणों में किया जायेगा। प्रथम चरण में जिला स्तरीय एवं द्वितीय चरण में राज्य स्तरीय क्विज प्रतियोगिता आयोजित की जायेगी।

प्रधान मुख्य वन संरक्षक  सिंह ने बताया कि समस्त जिलों में विद्यालयीन टीम का पंजीयन ऑफलाइन के माध्यम से वन मण्डल में जिला क्विज मास्टर एवं उप वन मण्डलाधिकारी के सहयोग से किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि एक विद्यालय की टीम में 3 विद्यार्थी भाग ले सकेंगे। पंजीयन की अंतिम तिथि 15 अक्टूबर, 2024 निर्धारित है।  सिंह ने बताया कि प्रत्येक जिला स्तरीय प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय विजेता टीम को क्रमश: स्वर्ण पदक, रजत पदक, काँस्य पदक एवं प्रमाण-पत्र से पुरस्कृत किया जायेगा।

प्रधान मुख्य वन संरक्षक सिंह ने बताया कि द्वितीय चरण में जिला स्तर पर विजयी प्रथम टीम के चयनित प्रतिभागी राज्य स्तरीय क्विज प्रतियोगिता में भाग लेंगे, जो 11 नवम्बर, 2024 को ऑनलाइन के माध्यम से आयोजित की जायेगी। राज्य स्तर पर सर्वश्रेष्ठ 3 विजेता टीम को प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय राज्य स्तरीय विजेता घोषित कर पुरस्कृत किया जायेगा।  सिंह ने बताया कि प्रथम विजेता टीम को 30 हजार रुपये, द्वितीय को 21 हजार एवं तृतीय को 15 हजार के साथ ही ट्रॉफी एवं प्रमाण-पत्र देकर राज्य स्तर के कार्यक्रम में सम्मानित किया जायेगा।

प्रधान मुख्य वन संरक्षक  सिंह ने बताया कि मध्यप्रदेश राज्य जैव-विविधता बोर्ड द्वारा प्रतिभागियों के लिये विस्तृत दिशा-निर्देश जारी किये गये हैं, जिसे समस्त क्षेत्रीय वन मण्डल एवं जिला शिक्षाधिकारी कार्यालय से प्राप्त किये जा सकते हैं। क्विज प्रतियोगिता संबंधित अन्य आवश्यक जानकारी मध्यप्रदेश राज्य जैव-विविधता बोर्ड की वेबसाइट एवं सोशल मीडिया प्लेटफार्म के माध्यम से प्राप्त की जा सकती है।

What do you think?