Skip to content
ताज़ा खबर
खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिठाई और खाद्य पदार्थों के नमूने लिए, जांच के लिए भोपाल भेजेदीपावली पर्व को लेकर अधिकारियों ने पटाखा बाजारों का किया निरीक्षणधनतेरस के अवसर पर “स्वामित्व योजना” के तहत आवासीय अधिकारों के पंजीकृत कराएकृषि आदान विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण, बीज गुणवत्ता जांच के लिए नमूने लिएखंडवा, हरसूद एवं खालवा में खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गएगुम इंसान, गुम बालक/बालिका एवं महिला अपराधोंलोकतंत्र की मजबूती में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण – केंद्रीय राज्य मंत्री उइकेयुवा सृजन जन संवाद मे विद्यार्थियों ने किया थाना कोतवाली एवं पुलिस कंट्रोल रूम हरदा का भ्रमणस्वामी विवेकानंद शासकीय महाविद्यालय में आयोजित हुआ “जन सुरक्षा – युवा सृजन संवाद” कार्यक्रममुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत रहटगांव में शिविर आयोजित
8 Nov 2026 हरदा 28°C

ताज़ा ख़बरें हरदा से

Sunday, 8 November 2026
नर्मदापुरम

Narmadapuram News : आचार्य विद्यासागर गौ संवर्धन योजना ने बदली किसान सुनील यादव की जिंदगी दुग्ध उत्पादन में बने कामयाबी की नई मिसाल

2 min read
Acharya Vidyasagar Cow Promotion Scheme
Text Size:

Narmadapuram News : इरादे मजबूत हो तो रास्ते अपने आप खुल जाते हैं। सपनों को साकार करने की ललक से ही अपने जीवन में सकारात्मक बदलाव लाया जा सकता है। मध्य प्रदेश सरकार द्वारा संचालित विभिन्न विभागीय योजनाओं का लाभ लेकर जिले के पशुपालकों ने कामयाबी की नई इबारत लिखी है। जिले में पशुपालन एवं डेयरी विभाग द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ लेकर जिले के अनेक हितग्राहियों ने दुग्ध उत्पादन एवं पशुपालन को मुनाफे का व्यापार बनाया है। कृषि प्रधान क्षेत्र कहलाने वाले नर्मदापुरम जिले का सिवनी मालवा ब्लॉक पशुपालन एवं दुग्ध उत्पादन के क्षेत्र में पूरे प्रदेश में अपनी नई पहचान बना रहा है।

ऐसे ही जिले के सिवनी मालवा ब्लॉक के भिलाडिय़ा कला गांव के कृषक सुनील यादव ने पशुपालन एवं डेयरी विभाग की आचार्य विद्यासागर गौ संवर्धन योजना का लाभ लेकर अपने पशुपालन एवं दुग्ध उत्पादन के कारोबार को नवीन ऊंचाइयों तक पहुंचाया है। पशुपालक सुनील यादव बताते हैं कि उन्होंने 3 लाख 82 हजार रुपए की सहायता से पांच गायों को लेकर दुग्ध उत्पादन का व्यापार आरंभ किया था। 95 हज़ार की राशि यादव को अनुदान के रूप में प्राप्त हुई।

पशुपालक सुनील यादव बताते हैं कि वर्तमान में 70 से 80 लीटर दुग्ध उत्पादन हो रहा है। यादव ने बताया कि पशुपालन विभाग द्वारा भी उनको पूर्ण सहयोग प्राप्त हो रहा है, विभाग द्वारा समय-समय पर पशुओं का टीकाकरण आदि समस्त आवश्यक सलाह दी जाती रहती है। सुनील यादव आज आत्म निर्भर हो गये है।

व्यापार में उनकी पत्नी श्रीमती पिंकी यादव भी उनका पूरा सहयोग करती हैं। श्रीमती पिंकी यादव बताती है कि सरकार द्वारा प्राप्त सहायता से उनके परिवार की आर्थिक स्थिति में सुधार तो आया है, साथ ही स्वरोजगार से जुडने के कारण आत्मविश्वास भी बढ़ गया है। विभाग द्वारा जिले में 77 अन्य हितग्राहियों को आचार्य विद्यासागर गौ संवर्धन योजना अंतर्गत 115.5 लाख रुपए का अनुदान वितरित किया गया है जिससे उन्होंने पशुपालन एवं दुग्ध उत्पादन को आजीविका का साधन बनाया।

What do you think?