Skip to content
ताज़ा खबर
वृद्धाश्रम में बुजुर्गों के बीच कलेक्टर एवं एसपी ने मनाई दीपावलीखाद्य सुरक्षा विभाग ने मिठाई और खाद्य पदार्थों के नमूने लिए, जांच के लिए भोपाल भेजेदीपावली पर्व को लेकर अधिकारियों ने पटाखा बाजारों का किया निरीक्षणधनतेरस के अवसर पर “स्वामित्व योजना” के तहत आवासीय अधिकारों के पंजीकृत कराएकृषि आदान विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण, बीज गुणवत्ता जांच के लिए नमूने लिएखंडवा, हरसूद एवं खालवा में खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गएगुम इंसान, गुम बालक/बालिका एवं महिला अपराधोंलोकतंत्र की मजबूती में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण – केंद्रीय राज्य मंत्री उइकेयुवा सृजन जन संवाद मे विद्यार्थियों ने किया थाना कोतवाली एवं पुलिस कंट्रोल रूम हरदा का भ्रमणस्वामी विवेकानंद शासकीय महाविद्यालय में आयोजित हुआ “जन सुरक्षा – युवा सृजन संवाद” कार्यक्रम
9 Nov 2026 हरदा 32°C

ताज़ा ख़बरें हरदा से

Monday, 9 November 2026
नर्मदापुरम

Narmadapuram News : सभी विभाग बाढ़ आपदा से निपटने के लिए दिए गए दायित्वों का सतर्कता से करें निर्वहन – कलेक्टर

1 min read
Responsibilities given to deal with flood disaster
Text Size:

Narmadapuram News : कलेक्टर सोनिया मीना ने जिले में बाढ़/अतिवृष्टि की स्थिति को देखते हुए समस्त विभागों के जिला अधिकारियों को निर्देशित किया है कि वे सभी अपने विभाग अंतर्गत बाढ़ आपदा से निपटने के लिए दिए गए दायित्वों का सतर्कता से निर्वहन करें। कलेक्टर द्वारा निर्देशित किया गया है कि बाढ़ की स्थिति सामान्य होने तक समस्त अधिकारी एवं कर्मचारी मुख्यालय पर ही उपस्थित रहें एवं किसी भी प्रकार के अवकाश पर प्रस्थान ना करें।

उल्लेखनीय है कि जिले में विगत दिवसों से अत्यधिक वर्षा होने के कारण बरगी, बारना एवं तवा जलाशय का पानी नर्मदा नदी में छोड़ा जा रहा है जिससे मां नर्मदा नदी के जलस्तर में लगातार बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। मौसम विभाग द्वारा जलस्तर में बढ़ोतरी के कारण जिले में बाढ़ की स्थिति उत्पन्न होने की संभावना जताई गई है तथा आगामी चार दिवसों में भी भारी बारिश से अति भारी वर्षा की चेतावनी भी जारी की गई है।

What do you think?