Skip to content
ताज़ा खबर
वृद्धाश्रम में बुजुर्गों के बीच कलेक्टर एवं एसपी ने मनाई दीपावलीखाद्य सुरक्षा विभाग ने मिठाई और खाद्य पदार्थों के नमूने लिए, जांच के लिए भोपाल भेजेदीपावली पर्व को लेकर अधिकारियों ने पटाखा बाजारों का किया निरीक्षणधनतेरस के अवसर पर “स्वामित्व योजना” के तहत आवासीय अधिकारों के पंजीकृत कराएकृषि आदान विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण, बीज गुणवत्ता जांच के लिए नमूने लिएखंडवा, हरसूद एवं खालवा में खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गएगुम इंसान, गुम बालक/बालिका एवं महिला अपराधोंलोकतंत्र की मजबूती में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण – केंद्रीय राज्य मंत्री उइकेयुवा सृजन जन संवाद मे विद्यार्थियों ने किया थाना कोतवाली एवं पुलिस कंट्रोल रूम हरदा का भ्रमणस्वामी विवेकानंद शासकीय महाविद्यालय में आयोजित हुआ “जन सुरक्षा – युवा सृजन संवाद” कार्यक्रम
9 Nov 2026 हरदा 32°C

ताज़ा ख़बरें हरदा से

Monday, 9 November 2026
नर्मदापुरम

Narmadapuram News : खनिज के अवैध खनन एवं परिवहन में लिप्त एक वाहन ट्रक तथा ट्रैक्टर ट्राली किए गए जब्त

1 min read
Involved in illegal mining and transportation of minerals
Text Size:

खनिज राजस्व एवं पुलिस विभाग की संयुक्त कार्यवाही

Narmadapuram News : कलेक्टर सोनिया मीना के निर्देशानुसार जिले में अवैध उत्खनन, परिवहन तथा भंडारण के विरुद्ध कार्यवाही निरंतर जारी है। विभाग द्वारा लगातार अवैध उत्खनन के विरुद्ध कार्यवाही कर खनिज के अवैध उत्खनन एवं परिवहन में उपयोग किये जा रहे वाहनों को जब्त कर कार्यवाही की जा रही है।

जिला खनिज अधिकारी नर्मदापुरम श्री देवेश मरकाम द्वारा बताया गया है कि इसी अनुक्रम में खनिज, राजस्व एवं पुलिस विभाग की संयुक्त कार्यवाही के दौरान ग्राम आंचलखेड़ा तहसील माखननगर तवा पुल के पास से रेत खनिज का अवैध परिवहन तथा भंडारण करते पाए जाने पर एक वाहन ट्रक डंपर क्रमांक एमपी 09 डी ई 4761 को जब्त कर पुलिस थाना माखन नगर की अभिरक्षा में सुरक्षार्थ खड़ा किया गया है। इसी प्रकार बनखेड़ी से रेत खनिज का अवैध भंडारण में संलिप्तता होने पर एक वाहन ट्रैक्टर ट्राली क्रमांक एमपी 49 जेड बी 2038 को जब्त कर लिया गया है। उक्त जब्त वाहनों के विरुद्ध मध्यप्रदेश खनिज अवैध खनन परिवहन तथा भंडारण निवारण नियम 2022 के तहत कार्यवाही की जा रही है।

 

What do you think?