Skip to content
ताज़ा खबर
नशा मुक्त भारत अभियान को लेकर कलेक्टर ने ली बैठककोतवाली पुलिस शहर की विभिन्न बैंक शाखाओं का किया गया निरीक्षणगुमशुदा 15 वर्षीय अपहृत बालिका को पुलिस ने ग्राम केलनपुर मिली , परिजनों को किया सुपुर्द कियानशा मुक्त युवा अभियान के तहत 250 खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक लियाखंडवा में महापौर और मूंदी में विधायक पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ कियापुलिस ने 37 साल पुराने हत्या के वारंटी की गिरफ्तारी से कर दिया सच!छीपाबड़ में 24 वर्षीय युवक की मौत के बाद महाराणा प्रताप चौक पर शव रखकर चक्काजाम कर दियासामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, टिमरनी में तंबाकू व्यसन मुक्ति केंद्र की स्थापितशासकीय आईटीआई खंडवा में ‘कौशल दीक्षांत समारोह’ आयोजित किया गयायातायात पुलिस एवं NHAI की संयुक्त टीम की तत्परता एवं समन्वय से टला बड़ा हादसा
24 Nov 2026 हरदा 15°C

ताज़ा ख़बरें हरदा से

Tuesday, 24 November 2026
हरदा

Harda News : कृषि विभाग के डायग्नोस्टिक दल ने फसलों का किया निरीक्षण

1 min read
Diagnostic Team of Agriculture Department

Harda News : जिला डायग्नोस्टिक दल ने किसानों के खेतों का भ्रमण कर फसलों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होने किसानों को समसामायिक सलाह भी दी। उपसंचालक कृषि संजय यादव, सहायक संचालक डॉ. भागवत सिंह एवं कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक डॉ. मुकेश कुमार बंकोलिया ने शासकीय कृषि प्रक्षेत्र पानतलाई तथा ग्राम सोहागपुर, पानतलाई, मनियाखेडी, छिदगांवतमोली, दूधकच्छकलां, रन्हाईकलां के किसानों की सोयाबीन एवं मक्का फसल का निरीक्षण किया।

निरिक्षण के दौरान कुछ किसानों के खेतो में जल भराव की स्थिति देखने को मिली है किसानों को जल निकासी की व्यवस्था की सलाह दी तथा निरीक्षण में सोयाबीन फसल में फंफूद के लिए टेबुकोनाजोल 10 प्रतिशत $ सल्फर 65 प्रतिशत डब्लूजी तथा सोयाबीन एवं मक्का फसल में इल्ली नियंत्रण के लिए इंडोक्साकार्ब 15.80 प्रतिशत ईसी 333 मि.ली. प्रति हेक्टेयर या इमामेक्टिन बेंजोएट 01.90 प्रतिशत ईसी 425मि.ली. प्रति हेक्टेयर या नोवाल्युरोन 05.25 प्रतिशत $ इन्डोक्साकार्ब 04.50 प्रतिशत एससी 825-875 मि.ली. प्रति हेक्टेयर) 15.80 प्रतिशत ई.सी. 333 मि.ली. प्रति हेक्टेयर या फ्लुबेंडियामाइड 39.35 एससी 150 मि.ली. छिडकाव करने की सलाह दी गई।

What do you think?