Skip to content
ताज़ा खबर
वृद्धाश्रम में बुजुर्गों के बीच कलेक्टर एवं एसपी ने मनाई दीपावलीखाद्य सुरक्षा विभाग ने मिठाई और खाद्य पदार्थों के नमूने लिए, जांच के लिए भोपाल भेजेदीपावली पर्व को लेकर अधिकारियों ने पटाखा बाजारों का किया निरीक्षणधनतेरस के अवसर पर “स्वामित्व योजना” के तहत आवासीय अधिकारों के पंजीकृत कराएकृषि आदान विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण, बीज गुणवत्ता जांच के लिए नमूने लिएखंडवा, हरसूद एवं खालवा में खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गएगुम इंसान, गुम बालक/बालिका एवं महिला अपराधोंलोकतंत्र की मजबूती में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण – केंद्रीय राज्य मंत्री उइकेयुवा सृजन जन संवाद मे विद्यार्थियों ने किया थाना कोतवाली एवं पुलिस कंट्रोल रूम हरदा का भ्रमणस्वामी विवेकानंद शासकीय महाविद्यालय में आयोजित हुआ “जन सुरक्षा – युवा सृजन संवाद” कार्यक्रम
9 Nov 2026 हरदा 31°C

ताज़ा ख़बरें हरदा से

Monday, 9 November 2026
नर्मदापुरम

Narmadapuram news : कलेक्टर सोनिया मीना ने समय सीमा की बैठक में समस्त विभाग के अधिकारियों को दिए निर्देश

5 min read
Collector Sonia Meena held a time limit meeting
Text Size:

Narmadapuram news : कलेक्टर कार्यालय में सोनिया मीना की अध्यक्षता में समय सीमा की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में कलेक्टर द्वारा जनसुनवाई, सीएम हेल्पलाइन एवं राजस्व के प्रकरणों की विस्तार से समीक्षा की गई। कलेक्टर ने समस्त विभागों के अधिकारीयों को निर्देश दिए कि अपने कार्यालय के सभी कार्यो को समय सीमा में पूर्ण कर लें। कलेक्टर ने समस्त विभागों के अधिकारी/कर्मचारियों की निर्देश दिए की सार्थक ऐप पर अनिवार्य रूप से उपस्थिति दर्ज कराएं।

पौधारोपण कर वायुदूत ऐप करे अपलोड

कलेक्टर ने कहा कि जिले के सभी विभाग प्रमुखों को निर्देशित किया कि पौधारोपण अधिक से अधिक कराएं और वायुदूत ऐप में पौधे का नाम और संख्या डाले।

सीएम हेल्पलाईन शिकायतों की रैंकिंग में लाए सुधार

कलेक्टर सोनिया मीना ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से तहसील स्तरीय एसडीएम, तहसीलदार, सीएमओं से अपने क्षेत्रों में होने वाले कार्यो के विषयों पर चर्चा की। कलेक्टर ने राजस्व मामले के अंतर्गत नामांतरण, बंटवारा, अभिलेख दुरूस्ती व राजस्व संबंधी प्रकरणों के निराकरण समय सीमा में पूर्ण करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। साथ ही उन्होंने कहा कि समस्त एसडीएम, तहसीलदार सीएम हेल्पलाईन की लंबित शिकायतों का निराकरण कर पोर्टल पर अपलोड करें। उन्होंने कहा कि राजस्व वसूली कार्य में तेजी लाए। उन्होंने कहा कि राजस्व संबंधी शिकायतों का जल्द से जल्द निराकरण करें। उन्होंने कहा कि जिले में शासकीय भूमि पर अवैध अतिक्रमण हटाने के संबंध में विभाग को निर्देश दिए। उन्होंने समस्त विभाग प्रमुखों से सीएम हेल्पलाईन की शिकायतों को कम करने और अपनी रैंकिंग सुधारने के लिए निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सीएम हेल्पलाईन निराकरण प्राथमिकता से करें।

हैलीपेडों की मरम्मत कराए

कलेक्टर सोनिया मीना ने बैठक में पीडब्लूडी विभाग के अधिकारियों कहा कि आप जिले में जो भी कार्य कराए उसका ठेकेदार से अनुबंध एवं शर्तो को पालन करने को कहें। उन्होंने कहा कि दुर्घटना संभावित क्षेत्रों एवं मार्गो में सावधानी संकेत चिन्ह लगवाए। उन्होंने पीडब्लूडी विभाग के अधिकारियों से कहा कि जिले में जहां-जहां भी हैलीपेड बनाए गए है उनकी मरम्मत और मेंटेनेंस कराया जाए। उन्होंने कहा कि जहां-जहां भी पीडब्लूडी द्वारा रोड बनाई गई है वहां के गडडे भरे।

मौसमी बीमारियों से निपटने लिए लगाए शिविर

कलेक्टर ने मुख्य रूप से मुख्य चिकित्सा स्वास्थ्य अधिकारी डॉ दिनेश देहलवार से कहा कि मौसमी बीमारियों से निपटने के लिए चिन्हित स्थानों पर स्वास्थ्य शिविर लगाए और मौसमी बीमारियों के बचाव के लिए वैक्सीन लगाए और दवाईया वितरित करें। उन्होंने सीएमएचओं से कहा कि पात्र नागरिकों के स्वास्थ्य कार्ड जनप्रतिनिधियों के माध्यम से वितरित कराएं। उन्होंने सीएमएचओं से दस्तक अभियान, स्टॉप डायरिया और सरवाईकल कैंसर के बारे में विस्तार से चर्चा की।

कल्याणकारी योजनाओं का करें व्यापक प्रचार-प्रसार

कलेक्टर ने जनजातीय कार्य एवं अनुसूचित जाति कल्याण विभाग की योजनाओं के बारे में विस्तार से चर्चा की और योजनाओं का व्यापक प्रचार प्रसार करने के निर्देश विभाग को दिए। कलेक्टर ने समस्त विभाग प्रमुखों से कहा कि शासन विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार करें जिससें आम जनताओं को शासन की विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ मिल सकें।

रोड पर ना घूमें गौवंश

कलेक्टर ने समस्त सीएमओं से कहा कि जिले में संचालित गौशालाओं की निरंतर मानिटरिंग करें जो असुविधा हो रही है उनको पूरा करें। उन्होंने गौशालाओं को सुचारू रूप से संचालित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि गौवंश रोड पर ना घूमें इसका विशेष ध्यान दें और गौवशों को चिन्हित गौशालाओं में छोड़े।

ई-केवाईसी एवं पेंशन प्रकरणों का करें निराकरण

कलेक्टर ने समस्त विभागों को निर्देशित किया कि ई-केवाईसी एवं पेंशन प्रकरणों का निराकरण करें। कलेक्टर ने खादय विभाग को निर्देशित किया कि समग्र ई-केवाईसी करवाए और खाद्यान पर्जी में पात्र एवं अपात्र व्यक्तियों की सूची तैयार कर उनका निराकरण करें। उन्होंने खादय विभाग, श्रम विभाग और नगर पालिका से ई श्रम कार्ड की जानकारी ली। बैठक में कलेक्टर ने समस्त राजस्व अधिकारी से कहा कि क्षेत्रीय स्तर पर उपलब्ध संभावनाओं के आधार पर औद्योगिक विकास के लिए शासकीय भूमि का भौतिक सत्यापन कर जानकारी दे।सडकों की

मरम्मत एवं उनकों सुधारने के निर्देश दिए

कलेक्टर ने पीएचई विभाग को नल जल योजना में खोदी गई सडकों की मरम्मत एवं उनकों सुधारने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जिन अधिकारियों ने शासन के द्वारा बनाए गए नए कानून का प्रशिक्षण नहीं लिया है वे ले लें। उन्होंने जिला शिक्षा अधिकारी से कहा जिले में जर्जर शालाओं की लिस्ट तैयार करने को कहा। उन्होंने समस्त विभागों से कहा कि शासकीय कार्यालय एवं भवन जर्जर हो तो सूची तैयार करें।

हर घर तिंरगा अभियान के तहत निकाले तिरगां रैली

कलेक्टर ने कहा कि हर घर तिंरगा अभियान के तहत सभी अधिकारी तिरगां रैली निकाले, सभी को झण्डा वितरित करें। उन्होंने जनपत सीईओं और नगर पालिका सीएमओं को अपने क्षेत्रों में हर घर तिंरगा अभियान के क्रियान्वयन के निर्देश दिए।

पांच वर्षों के लिए विकास कार्यों के विजन डॉक्यूमेंट तैयार

कलेक्टर सोनिया मीना ने कहा कि जिले के समस्त अधिकारी आगामी पांच वर्षों के लिए विकास कार्यों के विजन डॉक्यूमेंट तैयार कर उन पर कार्य प्रारंभ करें। कलेक्टर ने कहा कि सभी विभाग प्रमुख होने वाले विकास कार्यों की प्लानिंग करके रखे। उन्होंने कहा कि सभी अधिकारी विधानसभा क्षेत्रवार प्रस्तावित विकास कार्यों को जल्द से जल्द प्रारंभ करें।

What do you think?