Skip to content
ताज़ा खबर
वृद्धाश्रम में बुजुर्गों के बीच कलेक्टर एवं एसपी ने मनाई दीपावलीखाद्य सुरक्षा विभाग ने मिठाई और खाद्य पदार्थों के नमूने लिए, जांच के लिए भोपाल भेजेदीपावली पर्व को लेकर अधिकारियों ने पटाखा बाजारों का किया निरीक्षणधनतेरस के अवसर पर “स्वामित्व योजना” के तहत आवासीय अधिकारों के पंजीकृत कराएकृषि आदान विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण, बीज गुणवत्ता जांच के लिए नमूने लिएखंडवा, हरसूद एवं खालवा में खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गएगुम इंसान, गुम बालक/बालिका एवं महिला अपराधोंलोकतंत्र की मजबूती में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण – केंद्रीय राज्य मंत्री उइकेयुवा सृजन जन संवाद मे विद्यार्थियों ने किया थाना कोतवाली एवं पुलिस कंट्रोल रूम हरदा का भ्रमणस्वामी विवेकानंद शासकीय महाविद्यालय में आयोजित हुआ “जन सुरक्षा – युवा सृजन संवाद” कार्यक्रम
9 Nov 2026 हरदा 31°C

ताज़ा ख़बरें हरदा से

Monday, 9 November 2026
नर्मदापुरम

Narmadapuram news : शासकीय जिला चिकित्सालय में शिविर में बच्चों के स्वास्थ्य की जांच

1 min read
Children's health checkup in a camp at Government District Hospital
Text Size:

Narmadapuram news : महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा शासकीय अस्पताल नर्मदापुरम में बच्चों के स्वास्‍थ्‍य जांच के लिए शिविर आयोजित किया गया। जिसमें परियोजना नर्मदापुरम शहरी के सेक्टर क्रमांक 1,  2, 3 से सेम, मेम, अतिकम वजन के बच्चों, बीमार बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण डॉक्टर ऋतुराज पटेल एवं डॉक्टर भास्कर गुप्ता द्वारा किया गया, बच्चों की स्वास्थ्य जांच की गई एवं परामर्श व दवाइयां दी गई। सेम बच्चों को एनआरसी भर्ती हेतु समझाया गया।

श्रीमती स्वाति दुबे पोषण प्रशिक्षक द्वारा पोषण के संबंध में माता को समझाईश दी गई। उपस्थित सभी बच्चों की वजन व लंबाई ऊंचाई श्रीमती आरती शर्मा, ANM रजनी चौधरी द्वारा ली गई। आज स्वास्थ्य जांच शिविर में 101 बच्चों की स्वास्‍थ्‍य जांच  की गई, स्वास्‍थ्‍य जांच किए गए बच्चों में से सेक्टर 2 के दो बच्चों को, सेक्टर 1 से 1 बच्चे को एनआरसी में भर्ती कराया गया। शिविर में परियोजना नर्मदापुरम शहरी से पर्यवेक्षक श्रीमती सरोज साध, लता नागराज, चन्द्र किरण डोले उपस्थित रहीं व सेक्टर अधिनस्थ सभी सेम/मेम बच्चों की स्वास्थ्य जांच कराई गई।

What do you think?