Skip to content
ताज़ा खबर
वृद्धाश्रम में बुजुर्गों के बीच कलेक्टर एवं एसपी ने मनाई दीपावलीखाद्य सुरक्षा विभाग ने मिठाई और खाद्य पदार्थों के नमूने लिए, जांच के लिए भोपाल भेजेदीपावली पर्व को लेकर अधिकारियों ने पटाखा बाजारों का किया निरीक्षणधनतेरस के अवसर पर “स्वामित्व योजना” के तहत आवासीय अधिकारों के पंजीकृत कराएकृषि आदान विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण, बीज गुणवत्ता जांच के लिए नमूने लिएखंडवा, हरसूद एवं खालवा में खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गएगुम इंसान, गुम बालक/बालिका एवं महिला अपराधोंलोकतंत्र की मजबूती में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण – केंद्रीय राज्य मंत्री उइकेयुवा सृजन जन संवाद मे विद्यार्थियों ने किया थाना कोतवाली एवं पुलिस कंट्रोल रूम हरदा का भ्रमणस्वामी विवेकानंद शासकीय महाविद्यालय में आयोजित हुआ “जन सुरक्षा – युवा सृजन संवाद” कार्यक्रम
9 Nov 2026 हरदा 31°C

ताज़ा ख़बरें हरदा से

Monday, 9 November 2026
नर्मदापुरम

Narmadapuram News : हर घर तिरंगा अभियान के तहत स्कूली छात्र-छात्राओं द्वारा निकल गई विशाल साईकिल रैली

1 min read
By school students under the Har Ghar Tiranga Abhiyan
Text Size:

Narmadapuram News : शासन के निर्देशासुनार 9 अगस्त से 15 अगस्त 2024 की अवधि में हर घर तिरंगा अभियान का क्रियान्वयन किया जा रहा है, कलेक्टर सोनिया मीना के निर्देश पर इस अभियान का मुख्य उद्देश्य देशवासियों में तिरंगा के बारे में जागरूकता उत्पन्न कर देश भक्ति की भावना जागृत करना है। अभियान के तहत नगर परिषद बनखेडी द्वारा 12 अगस्त 2024 को साइकिल रैली का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम अंतर्गत नगर कार्यालय नगर परिषद बनखेड़ी द्वारा 12 अगस्त सोमवार को स्कूली छात्र-छात्राओं द्वारा हर घर तिरंगा अभियान 2024 के तहत विशाल साईकिल रैली निकली गई। रैली नगर के मुख्य मार्गो से होते हुए देशभक्ति के नारे लगाते हुए कार्यालय नगर परिषद बनखेड़ी तक निकाली गई।

रैली में शासकीय कन्या शाला, शासकीय सीएम राइस स्कूल, लाल बहादुर शास्त्री हाई स्कूल के छात्र-छात्राएं पीटी शिक्षक कलीराम अहिरवार, बरेलाल अमोल, पवन श्रीवास्तव, हिमांशु श्रीवास्तव प्राचार्य लाल बहादुर शास्त्री हाई स्कूल, देवेंद्र ऊरहा ब्लॉक खेल समन्वयक, हरीश मालानी नगर परिषद अध्यक्ष, अविनेश पटेल पार्षद प्रतिनिधि, संतोष रघुवंशी मुख्य नगर पालिका अधिकारी एवं नगर परिषद बनखेड़ी कर्मचारी अरविन्द सराठे, राजेश उरहा, वीरेन्द्र पाटकर, सौरभ पटेल, पंकज बाथरे, रंजीत गज्जाम, अजय कुशवाहा, इरशाद खान एवं समस्त अधिकारी कर्मचारी अभियान में सम्मिलित हुए।

What do you think?